{"_id":"5c02c8aebdec224160711751","slug":"181543686318-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगाला में अवैध कॉलोनी पर चला जेसीबी का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगाला में अवैध कॉलोनी पर चला जेसीबी का पीला पंजा
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगाला में अवैध कॉलोनी पर चला जेसीबी का पीला पंजा
- तीन एकड़ जमीन में बनी चारदीवारी ढहाई गई
अमर उजाला ब्यूरो,
नूंह। जिले के रंगाला गांव में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर शनिवार को जिला योजनाकार विभाग का पीला पंजा चला। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों को बढ़ावा देने वाले लोग सकते में आ गए हैं। जिला योजनाकार अधिकारी रेणुका चौधरी की अगुवाई में इससे पहले भी इस प्रकार की कार्रवाई की गई है।
तावडू खंड के रंगाला गांव में कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने करीब तीन एकड़ में अवैध कॉलोनी काट चारदीवारी की हुई थी। इस बारे में जैसे ही संबंधित विभाग को पता चला तो उन्होंने इस पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से सभी चारदीवारी गिरा दी। डीटीपी रेणुका चौधरी ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि इस प्रकार का अवैध निर्माण जिले में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे निर्माणों पर विभाग की पैनी नजर होगी। उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो कहीं भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट व निर्माण कार्य न करें, यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। जिस पर कभी भी कार्रवाई कर उसे ढहाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी की नजर में इस प्रकार की गतिविधियां चल रही हों तो इसके बारे में उनके कार्यालय को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
फोटो- रंगाला गांव में अवैध कॉलोनी की दीवारों का ढहाती जेसीबी मशीन।