फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला 50 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार1

25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला 50 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार1

Sun, 01 Apr 2018 07:11 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला 50 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार1
25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला 50 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। लोगों से ब्याज पर रुपये लेकर वापस न करने के मामले में 50 हजार के इनामी भगोड़े को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गुरुग्राम ने रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अनेक लोगों से करीब 25 करोड़ रुपये ब्याज पर लिए थे। वर्ष 2008 में मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 में रेवाड़ी निवासी एक डॉक्टर ने शिकायत में कहा था कि झज्जर निवासी सोमदेव ने उसे 10 फीसदी ब्याज का लालच देकर उससे करीब 14 लाख रुपये लिए थे। रुपये मांगने पर उसने वापस करने से मना कर दिया। इस संदर्भ में रेवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। मामले में अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके साथ ही आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने आरोपी को सूचना के आधार पर रेवाड़ी बस स्टैंड से काबू किया है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करके पूछताछ की गई। एसटीएफ हेड सतीश बालन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेवाड़ी में एक ही मामला दर्ज है, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अनेक लोगों से करीब 25 करोड़ रुपये उधार लिए हुए हैं। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अपनी पहचान बदलकर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश में सुरेन्द्र शर्मा के नाम से रह रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed