{"_id":"6a2d727cf4941d2b580057fc","slug":"180-farmers-who-gave-up-land-for-the-airport-will-take-flight-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7702-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हवाई अड्डे के लिए जमीन देने वाले 180 किसान भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हवाई अड्डे के लिए जमीन देने वाले 180 किसान भरेंगे उड़ान
विज्ञापन
- जेवर विधायक के साथ विशेष विमान से 15 जून की सुबह लखनऊ के लिए भरेंगे उड़ान, शाम को सीएम से मुलाकात कर आएंगे वापस
टाइम लाइन
15 जून
08:05 बजे सुबह लखनऊ से आए विमान की लैंडिंग
08:35 बजे सुबह नोएडा से बंगलूरू के लिए उड़ान
09:00 बजे सुबह नोएडा से लखनऊ के लिए किसान भरेंगे उड़ान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर 15 जून को लखनऊ से आया विमान उतरेगा। इसमें विभिन्न अधिकारी और मंत्रीगण शामिल होंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से एक विमान लखनऊ की ओर रवाना होगा। जिसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 180 किसान शामिल होंगे। जेवर विधायक की ओर से इन किसानों को लखनऊ ले जाने की तैयारी की गई है।
एयरपोर्ट के लिए किसानों की जमीनें अधिगृहीत की गई थीं। अब एयरपोर्ट से 15 जून को कॉमर्शियल उड़ानें भी शुरू होने जा रही हैं। सुबह 8:05 मिनट पर लखनऊ से आने वाली फ्लाइट रनवे पर लैंड करेगी। इसके बाद यह 8:35 पर बंगलूरू के लिए रवाना हो जाएगी। इसके बाद सुबह 9 बजे 180 सीटर विशेष विमान एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगा। जिसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान शामिल होंगे। लखनऊ जाने वाले किसानों की सूची लगभग फाइनल हो चुकी है और इनकी सूचना भी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
दोपहर में मुख्यमंत्री से होगी किसानों की मुलाकात
एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान जेवर विधायक के साथ लखनऊ पहुंचेंगे। सभी किसानों को विधानसभा ले जाया जाएगा। दोपहर में इन किसानों की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराई जाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय अभी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे के आसपास मुख्यमंत्री किसानों से संवाद करेंगे। सीएम से मुलाकात के बाद शाम को 4 बजे सभी किसान लखनऊ से नोएडा के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
किसानों का त्याग हमेशा याद रखेंगे लोग
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीनें देने वाले किसानों का त्याग लोग हमेशा याद रखेंगे। किसानों के त्याग का ही नतीजा है कि जेवर में आज विश्व स्तरीय एयरपोर्ट तैयार हो चुका है। लखनऊ ले जाने के लिए 150 से ज्यादा किसानों की सूची तैयार हो चुकी है। हमारा प्रयास है कि इन्हें मुख्यमंत्री से भी मिलवाया जाए। सीएम ऑफिस से समय लेने का प्रयास जारी है। - धीरेंद्र सिंह, विधायक, जेवर