फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 lakh were returned through fake app

Noida News: फर्जी एप से बुजुर्ग से ठगे 18 लाख वापस कराए

Wed, 22 May 2024 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
18 lakh were returned through fake app
- निजी ऑटोमोबाइल कंपनी से रिटायर कर्मी ने जमा पूंजी, समय रहते पुलिस को दी जानकारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने सेक्टर अल्फा-2 निवासी बुजुर्ग (70) की जमा पूंजी साइबर ठगों के हाथों में जाने से बचा ली। पीड़ित और पुलिस की सतर्कता से फर्जी शेयर मार्केटिंग एप के जरिये की गई 18.16 लाख रुपये वापस करा लिए गए।
थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-2 निवासी बुजुर्ग बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी से रिटायर हुए थे। कुछ दिनों पहले फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप के प्रतिनिधियों ने उन्हें फोन पर संपर्क किया। निवेश पर मुनाफे का लालच देकर उनका अकाउंट खुलवा दिया गया। लालच में आकर उन्होंने आईपीओ में पैसा लगा दिया। साइबर ठगों ने उनके खाते में अच्छा खासा लाभ दिखाया। लालच आने पर धीरे-धीरे कर करीब 18 लाख रुपये निवेश कर दिए। इस बीच जरूरत पड़ने पर बुजुर्ग ने पैसे निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस पर ट्रेडिंग एप की ओर से कहा गया कि रकम पर आयकर भरना है वह 18 लाख के हिसाब से आयकर जमा कर दें। एप पर आयकर की रकम जमा करने के बाद उनसे सिक्योरिटी फीस जमा करने को कहा गया। यह सुनकर उन्हें शक हुआ। उन्होंन एप वालों से बहस नहीं कर पूरी बात थाना बीटा-2 की साइबर सेल को बताई। इसके बाद साइबर सेल वालों ने एप को सर्विलांस पर ले लिया। पुलिस ने बैंक से संपर्क कर पैसों का ट्रांजेक्शन रुकवाया। पीड़ित के 18.16 लाख रुपये खाते में वापस करा दिए। पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस का कार्यालय पहुंच कर आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बुजुर्ग की पूंजी पस कराई गई है। समय रहते पुलिस को सूचना देने से यह संभव हो सका। - अशोक कुमार, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed