{"_id":"68c6c56e79d80c60c70580f4","slug":"176-dengue-patients-found-in-14-days-noida-news-c-1-gnd1002-3404041-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 14 दिनों में डेंगू के 176 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 14 दिनों में डेंगू के 176 मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में इस साल अब तक 252 केस आ चुके हैं सामने, सितंबर में बढ़ा आंकड़ा
नोएडा। पिछले 14 दिनों में डेंगू के 176 केस मिले हैं। सितंबर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। अब कुल मामलों की संख्या 252 हो गई है। जनवरी से अगस्त तक केवल 76 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी, लेकिन सितंबर की शुरुआत में ही हर दिन औसतन 10 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान भी शुरू किया गया है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सितंबर में ज्यादा डेंगू के मामले आए हैं।
निजी अस्पताल की फिजिशियन डॉ. मृणाल भार्गव ने बताया कि डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बरसात और मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण ऐसा हो रहा है। इसलिए अस्पताल में अतिरिक्त संसाधन, अलग वार्ड और पर्याप्त बेड उपलब्ध कराए गए हैं। अगर किसी को लगातार उल्टी, पेट में दर्द या खून निकलने के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डेंगू के मरीजों को अपनी मर्जी से दवा नहीं लेनी चाहिए। पर्याप्त पानी पीना चाहिए।