{"_id":"5c9be2c0bdec2213e272f6c1","slug":"171553720000-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र जमा न हुए तो लाइसेंस होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र जमा न हुए तो लाइसेंस होंगे निरस्त
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
शस्त्र जमा न किए तो लाइसेंस होंगे निरस्त
9000 में से अब तक 5000 शस्त्र ही जमा हुए
ग्रेटर नोएडा। जिले में नौ हजार शस्त्र लाइसेंस में से अभी तक मात्र पांच हजार लाइसेंस ही थानों में जमा हुए हैं। 100 लाइसेंस धारकों ने अपनी सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर शस्त्र जमा नहीं करने की अनुमति मांगी है। वहीं जिला प्रशासन शस्त्र जमा नहीं करने वालों के लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी में है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिवाकर सिंह का कहना है कि सभी कोतवाली पुलिस को शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैैं। जिन्होंने शस्त्र जमा नहीं किए हैं, उनको नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नाम से अगर कोई शस्त्र लाइसेंस है तो उनको अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। प्रशासन का मानना है कि प्रत्येक उम्मीदवार को हथियार से लैस सुरक्षा दी हुई है। यह सुरक्षा मतगणना तक जारी रहेगी। ब्यूरो