{"_id":"5c8ab102bdec22140f07569a","slug":"171552593154-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सिरसा ने फर्जी बिलों से कमेटी को नुकसान पहुंचाया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सिरसा ने फर्जी बिलों से कमेटी को नुकसान पहुंचाया’
विज्ञापन

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने दिल्ली कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा पर फर्जी कंपनियों से टेंट, कंबल और तिरपाल खरीदकर कमेटी को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुलासा किया कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने फर्जी कंपनियों से 85 लाख रुपये का सामान खरीदकर गुरु की गोलक को भारी नुकसान पहुंचाया है। परमजीत सिंह सरना का आरोप है कि इन फर्जी कंपनियों द्वारा दिए बिलों पर जो पते लिखे गए हैं, वह मौजूद ही नहीं है। यहां तक वह जगह भी नहीं है।
फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि सिरसा ने इन कंपनियों को वैट का भी भुगतान किया है, लेकिन कंपनियों की ओर से वसूला गया वैट सरकार को नहीं दिया गया होगा, क्योंकि कंपनियां अस्तित्व में ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बाबत लिखित शिकायत नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में दी गई है। सरना ने कहा कि सिरसा संगत के सामने अपनी साफ सुथरी छवि पेश करते हैं, लेकिन वह गुरु की गोलक को दोनों हाथों से लूट रहे हैं।
कंपनियों के बिल यह साबित कर रहे हैं कि इस तरह के बड़े घोटाले सिरसा वर्ष 2013 से कर रहे हैं, जो अब सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से दिल्ली कमेटी के खातों का ऑडिट सीएजी से करवाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार से मांग कर रहे हैं।