{"_id":"5c0d53c1bdec2241c802f22e","slug":"171544377281-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएस स्टाफ ने छुड़ाए 7 जिंदा गाय, तीन गोतस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएस स्टाफ ने छुड़ाए 7 जिंदा गाय, तीन गोतस्कर काबू
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएस स्टाफ ने छुड़ाए 7 जिंदा गाय, तीन गोतस्कर काबू
- वध करने के लिए नूंह से राजस्थान लेकर जा रहे थे
फिरोजपुर झिरका। सीएस पुलिस स्टाफ ने रविवार को झिर मंदिर के पास नाका लगाकर कैंटर सहित 7 जिंदा गायों को छुड़ाकर 3 गोतस्करों को काबू किया है। गोतस्कर नूंह से गायों को राजस्थान वध के लिए ले जा रहे थे। सीएस स्टाफ ने तीनों गोतस्करों के खिलाफ हरियाणा गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीएस स्टाफ प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गोतस्कर कैंटर नं- आरजे-14-जीई-9430 में गायों को बिठाकर नूंह सीमा से होते हुए तिजारा(राजस्थान) ले जा रहे हैं। इस सूचना पर सीएस स्टाफ के एएसआई बलबीर, सतबीर, सिपाही बलराम, एच सी मनीष के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से तिजारा मार्ग पर झिर मंदिर पर नाका लगाया गया। थोड़ी देर बाद ही फिरोजपुर झिरका की ओर से सफेद रंग की कैंटर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर कैंटर सवार युवक कैंटर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर तीनों गोतस्करों को दबोच लिया।
पुलिस ने कैंटर की जांच की तो उसमें 7 जिंदा गाय लदी हुई थी। पुलिस ने पहले सभी गायों को झिरका गोशाला में छुड़वाया, उसके बाद कैंटर को अपने कब्जे में लेकर पकड़े गए तीनों युवकों से थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम दीपू पुत्र दान सिंह जाति गुर्जर गांव गोपालिया बॉस थाना छानबी, ज्ञान राम पुत्र बद्री कुमार-जाति कुम्हार निवासी बिरास्ना थाना थाम्बी जिला जयपुर(राजस्थान) और इमरान पुत्र हमीद जाति कुरेशी निवासी मुल्थान थाना नगीना-जिला नूंह बताया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के खिलाफ हरियाणा गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। - कुलदीप सिंह, सीएस स्टाफ प्रभारी