{"_id":"5c02c4f9bdec22419a259f5d","slug":"171543685369-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
आरोपी पर एटीएम लूट समेत दर्जनभर मामले हैं आधा दर्जन थानों में दर्ज
गुप्त सूचना पर घर पर दबिश देकर किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। पुलिस ने शनिवार देर शाम 50 हजार के इनामी बदमाश और टटलू गिरोह के दो आरोपियों को अलग-अलग इलाकों से दबोचा है। पकडे़ गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। जिनसे कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करीब एक दर्जन मामलों में वांछित इनामी बदमाश जलु उर्फ जलालुद्दीन पुत्र रहमत निवासी गांव डालाबास थाना तावडू गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी पर तावडू थाने सहित गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, भोंडसी, आदि थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, सरकारी कार्य में बाधा, एटीएम लूट, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश काफी समय से थी। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से एक कट्टा, तीन कारतूस, एक खोल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर तावडू सीआईए पुलिस ने टटलू गिरोह के दो आरोपियों को भी दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा हाल ही में मोहाली के व्यक्ति को सोने की नकली ईंट बेचकर 34 लाख रुपये का चूना लगाया था। जिसके लिए नूंह थाने में गत 22 नवंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी मुबीन निवासी वार्ड नं 5 नगीना व मुबारिक निवासी गांव सुखपुरी थाना नगीना को सीआईए ने गांव भादश के पास काबू किया है।
?ोटो केप्शन। पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश जलु