{"_id":"5bfc312cbdec22416555e211","slug":"171543254316-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय सरल योजना के तहत लोगों की समस्याओं के निदान की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय सरल योजना के तहत लोगों की समस्याओं के निदान की कोशिश
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होंगे उपमंडल स्तर पर बनने वाले अंत्योदय केंद्र
लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में बोले उपायुक्त
- अधिकारियों को दिए शिकायतों का निराकरण जल्द करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में सोमवार को अंत्योदय सरल योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त नूंह प्रदीप अहलावत ने की। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल स्तर पर बनने वाले अंत्योदय केंद्र भी जल्द ही बनकर शुरू हो जाएंगे। बताया कि जिला स्तर पर सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक सरल केंद्र और योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के लिए अंत्योदय भवन का निर्माण किया गया है। उपमंडल और तहसील स्तर पर अंत्योदय सरल केन्द्र स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सेवाओं और योजनाओं का लाभ जिला और उपमंडल स्तर पर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जो सेवा जिला स्तर पर मिल रही है वही उपमंडल स्तर भी सुगम तरीके जल्द मिलनी शुरू हो जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि सरल केन्द्र के माध्यम से नागरिक अपने वाहन रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र सहित राजस्व विभाग संबंधित कार्यों को आसानी से करवाने की सुविधा ले रहे हैं। अंत्योदय भवन में पेंशन, आपकी बेटी हमारी बेटी जैसी विभिन्न योजनाएं उपलब्ध हैं। इस तरह के बड़े स्तर पर इतनी सेवाओं और योजनाओं को एक ही ऑनलाइन पोर्टल पर लाने का काम भारत में पहली बार किया गया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी ज्ञानेंद्र, जिला राजस्व अधिकारी बस्तीराम, जिला कल्याण अधिकारी जगदेव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शनऱ्- अत्योदय सरल योजना के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को सुझाव देते उपायुक्त।
संविधान का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य - अहलावत
नूंह। लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त नूंह प्रदीप अहलावत की अध्यक्षता में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को भारत के संविधान के बारे में जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान को 2 साल 11 महीने और 18 दिनों में तैयार करके संविधान सभा में प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करता है। इस उच्च कोटी के संविधान की बदौलत आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। संविधान में देश के नागरिकों के लिए कर्तव्य भी निर्धारित किए गए हैं, जिनकी पालना करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है। इस मौके पर डीएसपी नूंह विरेन्द्र सिंह, डीएसपी सुखबीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी बस्तीराम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश सरोहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
फोटो कैप्शनऱ्- अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान दिवस की जानकारी देते हुए एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत।