फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एंबुलेंस चालक और परिचालक के साथ आकेड़ा चौकी पर पुलिस कर्मियों ने की हाथापाई

एंबुलेंस चालक और परिचालक के साथ आकेड़ा चौकी पर पुलिस कर्मियों ने की हाथापाई

Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक और परिचालक के साथ आकेड़ा चौकी पर पुलिस कर्मियों ने की हाथापाई
एंबुलेंस चालक और परिचालक के
विज्ञापन

साथ पुलिसकर्मियों ने की हाथापाई
- एंबुलेंस चालकों ने सीएमओ को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की
- पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत हो दुर्व्यवहार करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। सरकारी एंबुलेंस चालक व परिचालक के साथ पुलिस द्वारा किए गए
दुर्व्यवहार की शिकायत बुधवार शाम सिविल सर्जन को कार्रवाई के लिए दी गई।
एंबुलेंस चालक अरसद व ईएमटी सलीम गाड़ी नंबर एचआर 74ए 4299 से
मांड़ीखेड़ा जिला अस्पताल से रात्रि 9:30 बजे बीमार बच्चे को नल्हड मेडिकल के
लिए छोड़ने के लिए गए थे। वापसी में आकेड़ा चौकी पर पुलिसवालों
ने कई गाड़ियां रुकवा रखी थी। जिनकी वजह से जाम लगा हुआ था। चालक अरसद व
सलीम ने अमर उजाला को बताया कि आकेड़ा चौकी पर कंट्रोल रूम की बार-बार
अन्य मरीजों के लिए कॉल आ रही थी। हमने गाड़ी का सायरन बजा दिया ताकि
पुलिसकर्मी एंबुलेंस को आगे निकलने का रास्ता दे दें। सायरन की आवाज
सुनकर 3-4 पुलिसकर्मी आए, जो नशे की हालत में लग रहे थे। उन्होंने आते ही
अभद्रता शुरू कर दी और हमारी कॉलर पकड़कर गाड़ी से नीचे खींचकर
हमें चौकी में अंदर ले गए। एंबुलेंस की चाबी छीनकर गाड़ी को
चौकी में खड़ी कर ली। जल्दबाजी में पुलिस वालों से गाड़ी दीवार में टकरा
गई। आरोप है कि पुलिस वालों ने वर्दी नहीं पहन रखी थी। उन्होंने
बताया कि लगभग 30 मिनट तक हमें चौकी में बिठाकर दुर्व्यवहार करते रहे और कह
रहे थे एंबुलेंस को इंपाउंड कर इनके खिलाफ केस दर्ज कर लो। जबकि हम
बार-बार कंट्रोल रूम से फोन आने की बात कह रहे थे जिससे हम अन्य मरीजों
की मदद करते। अंडरवियर व बनियान पहने कर्मियों ने हमारी बात नहीं सुनी
और हमारे पास से फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। ये वारदात पुलिस चौकी में
लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आकेड़ा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार बताते
हैं कि खाली एंबुलेंस होते हुए चालक बार-बार सायरन बजा रहा था। आवाज सुनकर
रोटी खा रहे जवानों को मैंने जल्दी से भेजा कि एंबुलेंस को आगे निकाल दो।
जाम से आगे एंबुलेंस निकालकर साइड में गाड़ी खड़ी कर चालक ने
धौंस दिखाते हुए कहा कि मेरा गांव आकेड़ा ही है तो मैंने कहा एंबुलेंस के
कागज व लाइसेंस चेक कराओ।
फोटोऱ्- सरकारी एंबुलेंस के साथ खडे़ चालक व परिचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed