फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अलग जिला बनने के 12 साल बाद भी नही बदली कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की हालत

फिरोजपुर झिरका सीएचसी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, 50,000 लोग हो रहे प्रभावित

Thu, 31 Jan 2019 10:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अलग जिला बनने के 12 साल बाद भी नही बदली कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की हालत
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर झिरका। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भले ही सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण व उपचार के लिए नई-नई जांच मशीन प्रदान करने की बात करता हो, लेकिन फिरोजपुर झिरका में चल रहा सीएचसी आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

विज्ञापन


सुविधाओं के अभाव में यहां के लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। नूंह को गुरुग्राम से अलग होकर जिला बने 12 साल हो चुके हैं लेकिन यहां के उपमंडल पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत आज भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी बदतर है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और एक्सरे मशीन से लेकर मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी तक मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


जिले के अंतिम छोर पर बसे उपमंडल फिरोजपुर झिरका में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बने सीएचसी पर आज तक एक्सरे मशीन नहीं लगाई गई है। यही नहीं, रोगियों को भिन्न-भिन्न बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक जांच भी 20 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल में करवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में 40 किलोमीटर क्षेत्र में फैले उपमंडल के 44 गांवों के 50 हजार लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मजबूरी में निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यहां मरीजों और तीमारदारों को बैठने के लिए कुर्सी न रहने के कारण मजबूरी में फर्श पर बैठना पड़ता है। साथ ही अस्पताल में दवाई का मात्र एक काउंटर है, ऐसे में महिला रोगियों को अलग से दवाई लेने के लिए पुरुषों के साथ लाइन में खड़ा रहने पड़ता है।


बृहस्पतिवार को अस्पताल में उपचार कराने आई कोलगांव की सकीला, समीरी आदि ने बताया कि काफी दिनों से खांसी व जुकाम है। डॉक्टरों ने जांच के लिए जिला अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया है। 20 किलोमीटर दूर दो रक्खी से आए फजरुद्दीन ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर छोटी-छोटी बीमारियों व आपातकालीन उपचार के लिए तुरंत दूसरे अस्पताल में रेफर करते हैं। इस अस्पताल में उपचार के नाम पर कुछ नहीं है। 

नए भवन बनाने की राशि आ चुकी है, भवन बनने के बाद सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। - डॉ बातिश, जिला सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed