फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिंग बना निगम देगा स्वच्छता का संदेश

सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिंग बना निगम देगा स्वच्छता का संदेश

Sat, 15 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिंग बना निगम देगा स्वच्छता का संदेश
सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिंग बना निगम देगा स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

गुरुग्राम। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम गंभीर नजर आ रहा है। सर्वेक्षण में इस बार अच्छी रैंकिंग लेने के लिए नगर निगम ने शहर के सभी अंडरपास, फ्लाईओवर व शौचालयों पर अलग-अलग पेंटिंग बनाने की योजना बनाई है, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ जाएगी। पूरे शहर में इन पेंटिंग को बनाने के लिए नगर निगम ने इन पर करीब ढाई करोड़ रुपये का बजट भी तैयार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, हर बार स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-100 शहरों की सूची से बाहर रहने के कारण इस नगर निगम ने रैंकिंग में सुधार के लिए अलग-अलग योजना तैयार की है। शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से सभी सार्वजनिक जगहों पर चित्रकला बनाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। वहीं अंडरपास व फ्लाईओवर आदि पर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई जाएंगी। निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर की सुंदरता बढ़ाने व लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पेंटिंग बनाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


हर 50 मीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे कूड़ेदान
दूसरी ओर नगर निगम ने शहर में हर सेक्टरों, कॉलोनियों के मुख्य मार्केट व बाजारों में हर 50 मीटर की दूरी पर हरा रंग का और पीले रंग का कूड़ादान रखने की भी योजना तैयार की है। कूड़ादान देखकर शहरवासी खुले में कचरा नहीं गिराए, इसलिए हर जगह लोगों को कूड़ादान नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed