{"_id":"5b916c9b867a557f015d15b0","slug":"161536257179-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 कलस्टरों से आए विद्यार्थियों ने दिखाई छिपी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 कलस्टरों से आए विद्यार्थियों ने दिखाई छिपी प्रतिभा
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 कलस्टरों से आए विद्यार्थियों ने दिखाई छिपी प्रतिभा
गुरुग्राम। राजकीय माध्यमिक स्कूल शिवाजी नगर में प्रखंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें गुरुग्राम प्रखंड के 20 कलस्टरों से आए विभिन्न स्कूलों के छठीं से आठवीं कक्षा के 84 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कला उत्सव में डांस, गीत, ड्राइंग एवं नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेता टीम के विद्यार्थियों को बतौर मुख्य अतिथि नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने मोबाइल के उपयोग और दुरुपयोग, नशे की लत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, देशभक्ति, पर्यावरण एवं हरियाणवीं संस्कृति को लेकर सुंदर प्रस्तुति दी। इस कला उत्सव की नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सेक्टर-43 को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादीपुर को द्वितीय एवं राजकीय वरिष्ठ विद्यालय को तृतीय पुरस्कार मिला। संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4-7 को प्रथम, राजकीय माध्यमिक स्कूल सेक्टर-9 को द्वितीय एवं झाड़सा स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं, कमी है तो सिर्फ सुविधाओं की।