फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तावडू में महिला पुलिस ने छात्राओं को दुर्गा ऐप की दी जानकारी

तावडू में महिला पुलिस ने छात्राओं को दुर्गा ऐप की दी जानकारी

Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
तावडू में महिला पुलिस ने छात्राओं को दुर्गा ऐप की दी जानकारी
महिला पुलिस ने छात्राओं को दुर्गा ऐप की जानकारी दी
विज्ञापन

- छात्राओं व अध्यापिकाओं के फोन में दुर्गा शक्ति ऐप को करवाया डाउनलोड
- दुर्गा ऐप में टच करने से पुलिस के पास लग जाएगी कॉल

अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। नूह महिला पुलिस द्वारा मंगलवार को नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जीसी मॉडल स्कूल में शिक्षिकाओं व उच्च कक्षा की छात्राओं को दुर्गा ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। एसआई रेखा देवी ने बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए दुर्गा ऐप की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि सड़क, बाजार, स्कूल, कॉलेज व यात्रा के दौरान शरारती तत्वों द्वारा कई बार छेड़खानी के मामले सामने आते रहते हैं, जिसको लेकर महिलाएं डर जाती हैं और थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा पाती हैं। अगर कुछ महिलाएं शिकायत करती भी हैं तो तबतक आरोपी मौके से भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं व छात्राएं एंड्रॉइड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती हैं वह अपने मोबाइल में दुर्गा ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी महिला के साथ कहीं पर भी कोई दुर्घटना होती है तो दुर्गा ऐप में सिर्फ टच करने से पुलिस के पास कॉल लग जाएगी साथ ही दुर्गा ऐप के द्वारा महिला की लोकेशन अपने आप पुलिस के पास पहुंच जाएगी, जिसके कुछ देर में संबंधित थाने की पुलिस दुर्गा ऐप द्वारा बताई गई लोकेशन पर पहुंच जाएगी। इस मौके पर महिला पुलिस कांस्टेबल नीतू ने शिक्षिकाओं के मोबाइल में दुर्गा ऐप डाउनलोड करवाया और कहा कि इससे पढ़ाई करने जाने वाली छात्राओं व घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं में भय खत्म होगा।


फोटो कैप्शन: दुर्गा ऐप के बारे में जानकारी देते हुए महिला एसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed