{"_id":"5b7c4c2242c79246435d6af0","slug":"161534872610-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर की खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर की खरीददारी
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर की खरीददारी
तावडू। ईद-उल-जोहा (बकरीद) की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजार में जबरदस्त रौनक रही। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीददारी की। रेडीमेड कपड़ों, जूता, चप्पल, दर्जी, मेहंदी, गिफ्ट पैक आदि दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही। पर्व को लेकर साज सज्जा के सामान के लिए युवतियों में विशेष उत्साह देखा गया, जो कि दुकानों पर पहुंचकर देर शाम तक खरीददारी करती रहीं। हालांकि बकरीद के लिए नए कपड़े खरीदने की होड़ युवाओं से लेकर बच्चों तक में देखी गई। नगर के मोतीराम बाजार में रंग बिरंगी चूड़ियों और कपड़ों से सजी दुकानों पर खासी भीड़ रही। यहां दुकानों पर दो सौ से लेकर एक हजार रुपये तक में चूड़ियों के सेट बिक रहे थे। इसके अलावा लोगों ने त्योहार को लेकर पकवान बनाने के सामान की भी खूब खरीददारी की। त्योहार के चलते पूरे दिन बाजार में रौनक रही। लोगों ने बकरों की खरीददारी भी की। ब्यूरो