फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दस साल बाद भी एनसीआर का सफर अधूरा

दस साल बाद भी एनसीआर का सफर अधूरा

Sun, 19 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दस साल बाद भी एनसीआर का सफर अधूरा
हेडिंग: एनसीआर ऑटो : 10 साल बाद भी सफर अधूरा
विज्ञापन

अक्तूबर में खत्म हो जाएगा तीन राज्यों के बीच समझौता, यूपी और दिल्ली से हरियाणा अब भी दूर
योगेश शर्मा
नोएडा। सरकारी योजनाओं को पलीता किस तरह लगता है, इसका अंदाजा एनसीआर ऑटो योजना का हाल देखकर लगाया जा सकता है। बेरोकटोक ऑटो के सफर के लिए तीन राज्यों के बीच हुआ समझौता इस साल अक्तूबर में खत्म होने जा रहा है, लेकिन दस साल बाद भी एनसीआर के शहर आपस में नहीं जुड़ सके। दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद के बीच एनसीआर ऑटो योजना सिमटकर रह गई।
दिल्ली-एनसीआर के शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चार राज्यों (यूपी, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान) के बीच अक्तूबर 2008 में समझौता हुआ था। हालांकि, इसके तहत दिल्ली, यूपी और हरियाणा के बीच करीब 12 हजार एनसीआर ऑटो परमिट जारी करने पर सहमति बनी थी। समझौते के सात साल बाद अगस्त 2015 में योजना सिरे चढ़ती दिखाई दी। दिल्ली से नोएडा व गाजियाबाद के लिए 2750 और नोएडा व गाजियाबाद से दिल्ली के लिए चार हजार परमिट जारी किए गए। हरियाणा ने इस योजना में रुचि नहीं दिखाई। नतीजतन, फरीदाबाद और गुरुग्राम से दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद के बीच ऑटो दस साल बाद भी बेरोकटोक ऑटो सेवा शुरू नहीं हो सकी। दो महीने बाद कॉमन ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट की समयसीमा खत्म होने जा रही है।
विज्ञापन

50 हजार लोग झेलते हैं परेशानी
एनसीआर के बीच ओला, उबर कैब सेवा तो है, लेकिन एनसीआर ऑटो के मुकाबले यह काफी महंगी पड़ती है। फरीदाबाद-गुरुग्राम से नोएडा व गाजियाबाद के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। मेट्रो के लंबे सफर से आज भी लोग कन्नी काट रहे हैं। वहीं, रात 10 बजे के बाद कैब का महंगा विकल्प ही बचता है। ऐसे में नौकरीपेशा दैनिक यात्रियों को निजी वाहनों के भरोसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एनसीआर के एक परमिट की मांग उठी
एनसीआर ऑटो योजना पर राज्यों की लापरवाही भारी पड़ी है। समझौते को जल्द ही रिन्यू किया जाए। इसके अलावा पूरे एनसीआर के एक परमिट की मांग पहले भी उठाई थी और अब फिर इस मांग को उठाएंगे। अलग शहरों के लिए अलग परमिट नहीं होना चाहिए। एक ही परमिट पर पूरे एनसीआर में ऑटो संचालन होना चाहिए।
-चौधरी ओमप्रकाश, अध्यक्ष-ऑटो चालक एसोसिएशन नोएडा
------
कहां से कितने परमिट
-----------------
गाजियाबाद से दिल्ली 2000
नोएडा से दिल्ली 2000
नोएडा से फरीदाबाद-गुरुग्राम 1000
दिल्ली से गाजियाबाद-नोएडा 2750
दिल्ली से फरीदाबाद-गुरुग्राम 2750
फरीदाबाद से दिल्ली 2000
गुड़गांव से दिल्ली 2000
फरीदाबाद-गुरुग्राम से नोएडा-गाजियाबाद 1000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed