फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रधानमंत्री आगमन के लिए एसपीजी ने लिया जायजा

प्रधानमंत्री आगमन के लिए एसपीजी ने लिया जायजा

Wed, 04 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आगमन के लिए एसपीजी ने लिया जायजा
9 को नोएडा आएंगे मोदी-योगी, एसपीजी ने लिया जायजा
विज्ञापन

नोएडा। सैमसंग कंपनी के सेक्टर-81 स्थित नई यूनिट के उद्घाटन के लिए 9 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे नोएडा आएंगे। उनके साथ काफी संख्या में राजनेता व विदेशी मेहमान भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। इसे देखते हुए बुधवार को एसपीजी टीम ने नोएडा की सैंमसंग कंपनी का जायजा लिया। साथ ही, तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, प्राधिकरण व पुलिस समेत अन्य सरकारी विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक भी की।
अभी जिला प्रशासन को कोई लिखित कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने की मौखिक सूचना दे दी गई है। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को गोपनीय रखा जा रहा है। बुधवार को एसपीजी ने सैमसंग कंपनी की नई यूनिट और उद्घाटन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा का खाका तैयार किया। एसपीजी की टीम बुधवार को सुबह ही नोएडा पहुंच गई थी। एसपीजी संग हुई बैठक में जिलाधिकारी, एसएसपी, प्राधिकरण, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, खाद्य विभाग, अग्निशमन विभाग समेत सभी सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी विभागों के प्रमुख ने मातहत अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए आसपास के कई जिलों से सिविल पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों को नोएडा बुलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जा सकता है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कई घेरे की सुरक्षा होगी। संभावना है कि इस दौरान प्रधानमंत्री जनसभा नहीं करेंगे। कार्यक्रम की ड्यूटी में तैनात होने वाले सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष पहचान पत्र जारी किया जाएगा। पहचान पत्र और आमंत्रण कार्ड के बिना किसी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

हवाई और सड़क मार्ग दोनों विकल्प रहेंगे तैयार
प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल हैलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। एसपीजी व सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के आगमन के लिए हवाई और सड़क मार्ग दोनों विकल्प तैयार कर रही है। हैलिकॉप्टर उतारने के लिए कार्यक्रम स्थल के नजदीक हैलीपैड बनाने की जगह तलाशी जा रही है। प्रधानमंत्री व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावनाओं के मद्देनजर छह हैलीपैड बनाए जाएंगे। इनमें से प्रधानमंत्री के लिए पांच हैलीपैड थोड़ी दूरी पर बनेंगे। मुख्यमंत्री के लिए एक हैलीपैड कार्यक्रम स्थल के सामने बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी बार नोएडा आएंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में नौ जुलाई को चौथी बार नोएडा आएंगे। इससे पहले वह 25 दिसंबर 2017 को मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन करने के लिए नोएडा आए थे। 5 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री ने नोएडा के सेक्टर-62 से स्टैंडअप एंड स्टार्ट अप इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। 31 दिसंबर 2015 को उन्होंने नोएडा के सेक्टर-62 से ही दिल्ली-मेरठ हाईवे का शिलान्यास किया था।

प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा
सड़क के संभावित रूट पर प्राधिकरण की टीम दिनभर दौरा करती रही। संभावित रूट पर सड़कों की हालत सुधारने के अलावा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, पौधे आदि लगाने के लिए प्राधिकरण अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के दौरे के दौरान जन स्वास्थ्य, हॉर्टिकल्चर, इलेक्ट्रिकल सहित सभी इंजीनियरिंग टीम मौजूद रही। इसमें चीफ इंजीनियर से लेकर प्रोजेक्ट इंजीनियरों की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed