फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.55 lakh duped by the promise of earning money through online reviews

Noida News: ऑनलाइन रिव्यू से कमाई का झांसा देकर 1.55 लाख ठगे

Sat, 11 Oct 2025 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
1.55 lakh duped by the promise of earning money through online reviews
नोएडा। घर बैठे वेबसाइट और उत्पादों का रिव्यू देकर कमाई करने का झांसा देकर एक महिला से 1.55 लाख ठग लिए गए। सेक्टर-17 निवासी रितिज्ञा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग में रुचि रखती है। पिछले महीने वह डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए ऑनलाइन जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच एक विज्ञापन के लिंक से वह टेलीग्राम ग्रुप पर जुड़ गईं। सिद्धार्थ आनंद नाम के जालसाज ने वीक्स नाम की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। शुरुआत में सात हजार रुपये निवेश कराए और रिव्यू कराने का काम सौंपा। ठग ने विश्वास जीतने के लिए चार हजार रुपये लौटा दिए। उसके बाद दो बार में 32 हजार और 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने 1.80 लाख की मांग की। पीड़िता के रकम नहीं देने पर ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed