{"_id":"5c14535abdec2253b1088247","slug":"154483596812-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से सिर से मालिश करवाने वाले शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र से सिर से मालिश करवाने वाले शिक्षक निलंबित
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र से मालिश करवाने वाला शिक्षक निलंबित
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने कक्षा में छात्र से सिर की मालिश करवाने के मामले में संज्ञान लेते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय, सादतपुर (द्वितीय पाली) के सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर आयुक्त अल्का शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अगर इस तरह की घटना पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में घटित हुई है तो दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले भी स्कूली बच्चों से मालिश सहित कई और तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं। इससे निगम के स्कूलों में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ब्यूरो