{"_id":"5c0d620bbdec22415a7fa7a1","slug":"154438097816-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म सभा : दिल्ली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म सभा : दिल्ली में
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर जाम, कई घंटे जूझे वाहन चालक
-पूर्वी दिल्ली से आईटीओ और कश्मीरी गेट तक हाल रहे बेहाल
-लोहपुल से इंद्रप्रस्थ तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। धर्मसभा में देश के कई इलाकों में से जुटी हजारों की भीड़ के कारण राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर घंटों जाम देखने को मिला। सुबह करीब 9 बजे से शाम सात बजे तक जाम से सड़कों पर बुरे हालात रहे। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर और गीता कॉलोनी से लेकर लोहापुल, राजघाट, दरियागंज, आईटीओ, इंद्रप्रस्थ, डीडीयू मार्ग, सिविक सेंटर, बाराखंबा समेत नई दिल्ली के कुछ हिस्से और जामा मस्जिद के आसापास के इलाकों में भारी जाम देखने को मिला। घंटों सड़क पर खड़े होने के बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिली। वहीं इन रास्तों पर दिल्ली पुलिस के इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। आलम यह था कि सुबह से ही वाहनों की कतारें बढ़ती गईं और दिल्ली वालों की परेशानी भी। सोशल मीडिया के जरिए वाहनों चालकों ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से भी की। वहीं रामलीला मैदान में हुई धर्मसभा के चलते पुरानी दिल्ली के कुछ इलाकों के लोगों ने भी रास्तों को बंद कर दिया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया था। इससे इन मार्गों से जुड़ने वाले अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था।
दोपहर 12.10 बजे, गीता कॉलोनी
गीता कॉलोनी चौराहे से राजघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम के कारण सबसे खराब हालात देखने को मिले। यहां से दिल्ली पुलिस की कैंटीन के चौराहे तक करीब 2 किलोमीटर की दूरी को तय करने में वाहन चालकों को एक से सवा घंटे का वक्त लगा। इतना ही नहीं, नोएडा के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचने वाली यूपी रोडवेज की बसों की भरमार भी यहां देखने को मिली। बसों के ऊपर खड़े युवा हाथ में भगवा झंडे के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। वहीं आधे रास्ते के बाद ही ट्रैफिक पुलिस के डायवर्जन की वजह से राजघाट जाने वालों को पहले लोहापुल और बाद में यूटर्न के साथ इंद्रप्रस्थ मार्ग पर जाम से जूझना पड़ा।
दोपहर 12.20 बजे, विकास मार्ग
जहां एक ओर पूर्वी दिल्ली को मध्य दिल्ली से जोड़ने वाले गीता कॉलोनी मार्ग पर वाहन चालकों की हालत खराब थी। वहीं लक्ष्मी नगर से आईटीओ के बीच करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को विकास मार्ग पर कई घंटे खड़ा रहना पड़ा। आश्रम मोड़ से लेकर आईटीओ मुख्य चौराहे तक वाहन चालकों को आपस में टकराते भी देखा गया।
विज्ञापन
दोपहर 1.20, रिंगरोड
लोहापुल से रिंगरोड के जरिए आईटीओ तक जाने वाले मार्ग पर भी जाम था। यहां ट्रैफिक पुलिस के जवान भी नदारद मिले। साथ ही रामलीला मैदान पहुंचे लोगों के वाहन भी यहां खड़े होने के कारण लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ा। इस मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे का वक्त लगा। आगे पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम के ईदगिर्द वाहनों की मनमानी पार्किंग के कारण लंबा जाम था।
दोपहर 2.10 बजे, दिल्ली गेट
रामलीला मैदान में पहुंचाने के बाद यहां से पैदल ही लोगों को गीता कॉलोनी के चौराहे तक का सफर तय करना पड़ा था। इस बीच लोग पैदल चलते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे वहीं कई लोग हाथ में गदा और शरीर पर सिंदूर लगाकर अयोध्या में मंदिर बनाने की मांग कर रहे थे।
शाम 3.20 बजे, कोटला बस्ती
जाम से बचने के लिए दोपहिया वाहनों का हुजूम तंग गलियों और रहवासी इलाकों से होकर गुजरता देख लोगों ने भी अपनी सुरक्षा के लिहाज से बैरीकेड खड़े कर दिए। दिल्ली गेट स्थित फिरोजशाह क्रिकेट स्टेडियम के पीछे कोटला बस्ती के लोगों ने दोनों ओर तांगे खड़े कर दिए। वहीं कोटला किला के बाहर भी लोगों ने वाहनों को रोक बस्ती में प्रवेश नहीं करने दिया। ठीक ऐसे ही हालात हिंदी भवन से दरियागंज और जामा मस्जिद तक देखने को मिली।
शाम 5.25 बजे, डीडीयू मार्ग
शाम को आईटीओ से डीडीयू मार्ग के जरिए कनॉट प्लेस तक आवागमन व्यवस्था में सुधार आया, हालांकि सड़क पर कहीं कहीं वाहनों का ठहराव जरूर था।
इन रास्तों पर भी जूझते रहे दिल्ली वाले
रामलीला मैदान से पूर्वी दिल्ली के बीच जहां चारों ओर वाहनों की मारामारी और लोगों की परेशानी देखने को मिली। वहीं मैदान की दूसरी ओर सिविक सेंटर से पहाडग़ंज, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कनॉट प्लेस व डीडीयू मार्ग तक जाम देखने को मिला। जाम से बचने के लिए लोगों ने दरियागंज को अपना रास्ता बनाया, लेकिन लोगों ने बैरीकेड्स की मदद से वाहनों का डीलाइट सिनेमाघर से ही प्रवेश बंद कर दिया।