{"_id":"5c0c0ae5bdec224193021824","slug":"154429313317-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को %पाक्सो’ एक्ट के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को %पाक्सो’ एक्ट के बारे में दी जानकारी
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी
ग्रेटर नोएडा। जेपी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को ‘यौन उत्पीड़न से सुरक्षा’ विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विशेषज्ञ असेर जेसुडोस ने विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून को बेहतर तरीके से समझने और यौन उत्पीड़न से बचने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को यौन सुरक्षा प्रदान करने के लिए पॉक्सो कानून बनाया गया। स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं का सम्मान किया जाए। उन्होंने छात्रों को बुद्धिमानी से अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में बताया। ब्यूरो
दीक्षांत समारोह में 180 छात्रों को डिग्री
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित एक्युरेट इंस्टीट्यूट ने शनिवार को पीजीडीएम के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 180 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन (एआईसीटीई) व पूर्व उपकुलपति (जीबीयू) प्रोफेसर आरएस निर्जर, तथा विशिष्ठ अतिथि क्लाउड एंड कोगनीटिव आईबीएम इंडिया/साउथ एशिया के संजय कथूरिया और संस्थान की ग्रुप डायरेक्टर पूनम शर्मा मौजूद रहीं। उपाधि लेने आए विद्यार्थी उत्साह से लबरेज दिखे। ब्यूरो
युवा वैज्ञानिकों ने पेश किए मॉडल
ग्रेटर नोएडा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी-एमएचआरडी) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदेश के 66 जिलों से चयनित 300 युवा एवं किशोर वैज्ञानिकों ने 251 मॉडल का प्रस्तुतिकरण व मौखिक व्याख्यान दिया। इसका विभिन्न संस्थानों से आए तकनीकी कुशल वैज्ञानिकों द्वारा मूल्यांकन किया गया। ब्यूरो