फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राशन कार्ड औरआधार कार्ड में नाम मिलने पर ही मिलेगा राशन

राशन कार्ड औरआधार कार्ड में नाम मिलने पर ही मिलेगा राशन

Sat, 08 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड औरआधार कार्ड में नाम मिलने पर ही मिलेगा राशन
राशन-आधार कार्ड में नाम मिलने पर ही मिलेगा राशन
विज्ञापन


घोटाले के बाद नई व्यवस्था के तहत किया सुधार
95 फीसदी आधार कार्ड किए जा चुके हैं लिंक

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। राशन कार्ड में आधार कार्ड के नंबर बदलकर राशन घोटाले के बाद अब शासन ने नई व्यवस्था के तहत तकनीकी सुधार किए हैं। अब किसी भी नाम के आधार कार्ड को राशन कार्ड में फीड नहीं किया जा सकेगा। नाम का मिलान होने पर ही लिंक किया जा सकेगा। संशोधन के नाम पर भी बदला नहीं जा सकेगा।

गौतमबुद्धनगर जनपद में राशन घोटाले के तहत एक ही आधार कार्ड को एक से अधिक राशन कार्ड से लिंक करके बायोमैट्रिक मशीन से घोटाला किया था। हर माह राशन को हड़पा जा रहा था। घोटाला पकडे़ जाने के बाद अब शासन ने राशन कार्ड और आधार कार्ड में एक नाम मिलने पर ही लिंक कराए हैं। जिन राशन कार्ड के नाम नहीं मिल रहे हैं, उनको पुन:संशोधन कराया है। यह काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है। अब किसी भी व्यक्ति के राशन कार्ड पर दूसरे के आधार कार्ड को लिंक नहीं किया जा सकेगा। वहीं राशन डीलर की बायोमैट्रिक मशीन को भी दुकान से 10 मीटर से अधिक दूरी पर नहीं ले जाया जा सकेगा। दूर जाने पर मशीन काम नहीं रहेगी। मशीन को दुकान पर ही रखना है। किसी भी राशन कार्ड के डाटा केे संशोधन की जिम्मेदारी पूर्ति अधिकारी की होगी। उसके नाम से ही पासवर्ड जारी किए गए हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर भी मशीनों को लगाया जा रहा है। एक माह में मशीनें आ जाएंगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी आरके यादव ने बताया कि राशन में हेराफेरी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद भी सतर्कता बरती जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed