फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   superheros coaton lovers in comic cone in delhi

घर से ही सुपर हीरो बनकर पहुंचे कॉमिक कॉन के बीच, कार्टून प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा जादू

Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
superheros coaton lovers in comic cone in delhi
comic cone - फोटो : कुमार संजय,अमर उजाला

राजधानी में कॉमिक कॉन का जादू कार्टून प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कॉमिक कॉन के दूसरे दिन शनिवार को कार्टून की दुनिया के दीवाने भारी संख्या में ओखला के एनएसआईसी ग्राउंड में सुपर हीरोज के साथ मस्ती करने पहुंचे। साल के आखिरी पड़ाव में सबसे धमाकेदार इस इवेंट में गेम्स ऑफ थ्रोन्स के नाइट किंग व्लादिमीर फुर्दिक ने दूसरे दिन भी इवेंट सुपर हीरोज के दीवानों का मनोरंजन किया। कार्टून के दीवाने अपने घरों से ही सुपर हीरो बनकर कॉमिक कॉन में पहुंचे। शनिवार को दर्शकों ने फ्री में वीडियो खेलकर लुत्फ उठाया। कार्टून प्रेमी ऋषभ ने बताया कि उन्होंने यहां से डब्ल्यू2के19 गेम भी खरीदा है।

विज्ञापन


इस दौरान रिबाफ्ट पब्लिकेशन ने अपनी पहली पुस्तक ‘किलर एकीनोडम्र्स इन इंडियन हिस्ट्री’ का अनावरण किया। पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया पब्लिकेशन ने ‘मैजिक इन मसूरी’ बुक प्रस्तुत की। क्रॉसप्लेयिंग कंपटीशन के पहले दिन की प्रतियोगिता में विपिन कुमार ने पहला स्थान पाया। इस जीत के लिए उन्हें 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन


स्वाच जोन में पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम
कॉमिक कॉन के दूसरे दिन बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम भी पहुंचीं। वह स्वाच जोन में इवेंट में शामिल हुईं। इस बीच उन्होंने अपने फैन्स से बात की और उन्हें ड्रोन रेसिंग में भागीदारी की चुनौती दी। कार्टून की दुनिया के इस इवेंट में शामिल होकर यामी गौतम बेहद खुश नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

कार्टून और सुपर हीरो से है प्यार

superheros coaton lovers in comic cone in delhi
comic cone - फोटो : कुमार संजय,अमर उजाला

दिल्ली के साकेत इलाके से कॉमिक कॉन में अपने दोस्त जिग्नेश के साथ पहुंची आकांक्षा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कार्टून से बेहद प्यार है। उन्हें कॉमिक कॉन इवेंट सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, वह पहले दिन भी यहां आईं थीं। शनिवार को वह जापान की कॉमिक नारुतो का वेश बनाकर पहुंचीं। उन्होंने गुलाबी विग लगा रखा था। उनके दोस्त जिग्नेश ने बताया कि वे कॉमिक कॉन की शुरुआत से ही यहां आ रहे हैं। उन्होंने सुपर हीरोज के साथ खूब सारी सेल्फी ली हैं। छोटे बच्चों ने भी बैटमैन, सुपरमैन, हल्क, स्पाइडर मैन, मिस्टर अमेरिका, थोर और अन्य सुपर हीरोज के स्टेच्यू के साथ जमकर सेल्फी लीं। शरलक होम्स के दीवानों ने शरलक कोट पहनकर तस्वीरें खिंचाईं।

डेडपूल को रहता है इवेंट का इंतजार
दर्शकों की भीड़ के बीच डेडपूल फिल्म के एनिमेटेड किरदार डेडपूल की भूमिका में नजर आए दिल्ली के जसमीत। उन्होंने कहा कि उन्हें कॉर्टून और एनिमेशन से इतना प्यार है कि हर साल इवेंट में शामिल होते हैं। उन्हें डेडपूल बेहद पसंद है। इसलिए वह दो साल से इवेंट में डेडपूल बनकर घूमते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।

हिमालय के आखिरी छोर से भी पहुंचे दर्शक
हिमालय के आखिरी हिस्से और चीन की सीमा के नजदीक रहने वाले तेंजिन ने बताया कि उन्हें सभी कार्टून बेहद अच्छे लगते हैं। कॉमिक कॉन में कार्टून किरदारों को नजदीक से जानने का मौका मिले तो खुशी हुई। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में पढ़ाई करते हैं, इसलिए इवेंट में शामिल हुए। उनका कहना है कि इसमें शामिल होने के लिए वह पहले अपने घर से भी खास तौर पर आ चुके हैं। इवेंट के बीच उन्होंने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed