फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च आम लोगों को आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सिखाएगा

सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च आम लोगों को आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सिखाएगा

Thu, 06 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च आम लोगों को आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सिखाएगा
आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सिखाएगा
विज्ञापन

सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च
नई दिल्ली। जेएनयू का सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च और आईआईएमसी अब आम लोगों और मीडिया को आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सीखाएगा। प्राकृतिक आपदा के दौरान जानकारी व जागरूकता की कमी के चलते जान-माल का अधिक नुकसान होता है। जबकि समय से आम लोगों को आपदा के प्रति प्रेरित किया जाए तो दिक्कत नहीं होगी। इसी के तहत मीडिया को भी आपदा आने के बाद नहीं, बल्कि पहले से खबरों के माध्यम से जागरूकता फैलानी होगी। कांस्टीट्यूशनल क्लब में बृहस्पतिवार से मीडिया और आपदा प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आगाज हो गया। कार्यक्रम में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी ) के डायरेक्टर जनरल के जी सुरेश का कहना था कि वे मीडिया की पढ़ाई के दौरान और काम करने वालों को आपदा से निपटने के प्रति जागरूक करेंगे। जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि पॉलिसी बनाने के दौरान मीडिया का शामिल किया जाना चाहिए। मीडिया ही समय-समय पर आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचा सकता है। इसलिए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed