{"_id":"5c06c526bdec22416342254e","slug":"154394760118-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी कर रहे जांच, दो दिन में रिपोर्ट-मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी कर रहे जांच, दो दिन में रिपोर्ट-मुख्य सचिव
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर सहित अन्य के लिए
-------------
हेडिंग: एडीजी कर रहे जांच, दो दिन में रिपोर्ट : मुख्य सचिव
कहा, एफआईआर भी दर्ज, एसआईटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय ने कहा कि बुलंदशहर की घटना बेहद दुखद है। इसकी जांच एडीजी कर रहे हैं। दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है, जो घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। इससे सभी तथ्य सामने आ सकेंगे।
मौन धारण कर सुबोध कुमार को दी श्रद्धांजलि
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या से गौड़ सिटी के लोग भी दुखी हैं। मंगलवार सुबह गौड़ सिटी वन के सेंट्रल पार्क में सोसायटी के लोगों ने शोक सभा करके दो मिनट का मौन धारण किया और सुबोध कुमार को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, घटना की कड़ी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सुबोध कुमार गौड़ सिटी वन के पार्क एवेन्यू सोसायटी में रहते थे। मंगलवार को फ्लैट पर ताला लगा हुआ था।