फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाजपा बनिया समाज का मतदाता सूची से नाम कटवा रही है: सुशील गुप्ता

भाजपा बनिया समाज का मतदाता सूची से नाम कटवा रही है: सुशील गुप्ता

Tue, 04 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
भाजपा बनिया समाज का मतदाता सूची से नाम कटवा रही है: सुशील गुप्ता
भाजपा बनिया समाज का मतदाता सूची
विज्ञापन

से कटवा रही है नाम: सुशील गुप्ता
- समाज के चार लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से हुआ गायब
- मीडिया के सामने विधानसभा वार रखे काटे गए नामों के आंकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप एक बार फिर मढ़ा है। आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने दिल्ली में अग्रवाल समाज के चार लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से कटवा दिया। बनिया समाज से जुड़े हर दूसरे व्यक्ति का नाम अब मतदाता सूची में दिखाई नहीं दे रहा है।
सुशील गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बनिया समाज हमेशा से भाजपा का सहयोगी रहा है। भाजपा को बनियों की पार्टी भी कहा जाता है। लेकिन भाजपा ने जीएसटी, नोटबंदी व सीलिंग करा कर बनिया समाज को सड़क पर खड़ा कर दिया है। भाजपा जान चुकी है कि बनिया समाज भाजपा से खफा है और इस बार चुनाव में अग्रवाल समाज भाजपा का साथ नहीं देने वाला, इसीलिए भाजपा ने जान बूझकर मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर अग्रवाल समाज के एक भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया। राजस्थान में भी भाजपा ने अग्रवाल समाज को केवल दो ही टिकट दिए।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता ने अलग-अलग विधानसभा से काटे गए नामों के आंकड़े भी मीडिया के सामने रखे। आंबेडकर नगर विधानसभा से बनिया समाज के 6242, बवाना विधानसभा में 10216, ग्रेटर कैलाश विधानसभा से 6043, कस्तूरबा नगर विधानसभा 6581, कोंडली विधानसभा में 9633, लक्ष्मी नगर विधानसभा 9965, मुंडका विधानसभा 5885, पालम विधानसभा 8719, रोहिणी विधानसभा 10482, शाहदरा विधानसभा 7496, शकूरबस्ती विधानसभा में 9358, तिमारपुर विधानसभा 7115 और उत्तम नगर विधानसभा में 10765 बनिया समाज के मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया। इस तरह से भाजपा ने बनियों को भी देश का दूसरा मुसलमान बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने कहा कि भाजपा हमें दरकिनार कर रही है। बनिया समाज को दुधारू गाय तो समझती है, लेकिन जब चुनाव के दौरान टिकट देने की बात आती है तो किनारा कर दिया जाता है। पूरा वैश्य समाज भाजपा के इस रवैये से बेहद नाराज हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, वजीरपुर विधानसभा से आप विधायक राजेश गुप्ता, राजेंद्र नगर विधानसभा के आप विधायक विजेंद्र गर्ग भी इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed