फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अब मनीष सिसोदिया का आस्ट्रिया दौरा रद्द

अब मनीष सिसोदिया का आस्ट्रिया दौरा रद्द

Sat, 01 Dec 2018 07:08 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
अब मनीष सिसोदिया का आस्ट्रिया दौरा रद्द
मनीष सिसोदिया का ऑस्ट्रिया दौरा रद
विज्ञापन

केंद्र ने नहीं दी जाने की इजाजत, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बोला केंद्र पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का ऑस्ट्रेलिया दौरा रद होने के बाद अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी प्रस्तावित ऑस्ट्रिया दौरे पर नहीं जा रहे हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार ने सिसोदिया को सियासी वजहों से विदेश जाने की इजाजत नहीं दी है। इस मसले पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। केजरीवाल ने इसे केंद्र की गंदी राजनीति करार दिया है।
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी नहीं चाहते कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों से खुशी की पाठशाला का पैगाम मैं दुनिया के सामने रखूं। दिल्ली के स्कूलों में शुरू की गई हैपीनेस क्लास के बारे में बात रखने के लिए ऑस्ट्रिया जाने की मंजूरी मोदी सरकार ने नहीं दी। इसके चलते मुझे अपनी यात्रा रद करनी पड़ी है। दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि ब्रिटिश काउंसिल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। मनीष सिसोदिया को तीन दिवसीय विदेश दौरे पर शनिवार को रवाना होना था। कार्यक्रम में हैप्पीनेस कैरीकुलम के बारे में दुनियाभर के शिक्षाविदों के बीच चर्चा होनी थी। इसके अलावा, दूसरी कई चर्चाओं में वह पैनेलिस्ट के तौर पर मौजूद रहते।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि सत्येंद्र जैन को मोहल्ला क्लीनिक पर ऑस्ट्रेलिया बुलाया गया। मोदी जी ने उन्हें अनुमति नहीं दी। मनीष को हैपीनेस क्लास पर चर्चा के लिए ऑस्ट्रिया बुलाया गया। उन्हें भी अनुमति नहीं दी। देश में हो रहे अच्छे कामों को विदेशों में बताने से भारत माता का नाम रोशन होता है। यह गंदी राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कच्ची कॉलोनियां गिराना चाहते हैं मोदी : सत्येंद्र जैन
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उनका आरोप है कि कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की स्कीम के कारण केंद्र सरकार उनके ऊपर केस कर रही है। साथ ही कहा कि केंद्र उनके ऊपर एक नहीं, सौ केस कर ले। वह इससे डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का जो काम चल रहा है, वह बदस्तूर चलता रहेगा। शुक्रवार को मीडिया को बयान जारी कर जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन पर आरोप लगाया है कि वह कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी एवज में उन पर मुकदमा चलेगा। सत्येंद्र जैन ने कहा कि वह खुद पर लगे आरोप को स्वीकार करते हैं। वह बतौर शहरी विकास मंत्री कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं।


शहीद के परिजनों को सौंपी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के शहीद बिनेश कुमार के परिजनों को विनोद नगर इलाके में एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि सौंपी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आतिशी मौजूद रहीं। आतिशी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत बिनेश कुमार ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर तेजी से आते ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed