फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   द्वारका-नजफगढ़ कारिडोर की डेडलाइन सितंबर 2019 तक बढ़ी

द्वारका-नजफगढ़ कारिडोर की डेडलाइन सितंबर 2019 तक बढ़ी

Sat, 01 Dec 2018 07:07 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
द्वारका-नजफगढ़ कारिडोर की डेडलाइन सितंबर 2019 तक बढ़ी
द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर की
विज्ञापन

डेडलाइन अब सितंबर 2019
- इससे पूर्व भी चार बार बढ़ चुकी है ग्रे लाइन की डेडलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की निर्माणाधीन ग्रे लाइन द्वारका-नजफगढ़ के लिए दिल्ली वालों को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। डीएमआरसी ने इस कॉरिडोर की डेडलाइन सितंबर 2019 तक बढ़ा दी है, जबकि इसे जुलाई 2019 तक तैयार किया जाना था।
जानकारी के अनुसार, द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर की लंबाई 4.295 किमी है। इसका 2.754 किमी हिस्सा एलिवेटेड है, जबकि 1.541 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड है। इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य वर्ष 2015 में शुरू हुआ था। उस समय इसकी डेडलाइन दिसंबर 2016 रखी गई थी, लेकिन इसे बाद में बढ़ाकर सितंबर 2017, फिर दिसंबर 2017, दिसंबर 2018 और इसके बाद डेडलाइन को बढ़ाकर जुलाई 2019 कर दिया गया। अब डेडलाइन से करीब आठ महीने पहले ही डीएमआरसी ने इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर सितंबर 2019 कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि, इस सेक्शन का सिविल वर्क 92 प्रतिशत पूरा होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन महज 8 प्रतिशत कार्य पूरा करने के लिए फिर से डेडलाइन को बढ़ाया गया है। इस कॉरिडोर पर चार स्टेशन हैं। जिनमें द्वारका, नंगली, नजफगढ़ और ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन हैं। डीएमआरसी की मानें तो नंगली तक कॉरिडोर तैयार करने में कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन 900 मीटर के हिस्से का निर्माण कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। नजफगढ़ से द्वारका मोड़ जाने वाले रोड को वन-वे करके 2015 में बैरिकेडिंग करके कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed