फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सालों बाद आज से शुरू होगा चांदनी चौक का पुर्नविकास

सालों बाद आज से शुरू होगा चांदनी चौक का पुर्नविकास

Sat, 01 Dec 2018 07:04 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
सालों बाद आज से शुरू होगा चांदनी चौक का पुर्नविकास
चांदनी चौक का पुनर्विकास
विज्ञापन

वर्षों बाद आज से होगा शुरू
- दिल्ली का एकमात्र पूरी तरह नॉन मोटराइज्ड बाजार होगा
- सिर्फ रिक्शा चलेंगे, तीन चरणों में संवारा जाएगा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अब पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक बाजार चांदनी चौक को संवारने की घड़ी करीब आ चुकी है। शनिवार से चांदनी चौक के पुनर्विकास का कार्य शुरू होगा। बाजार को तीन चरणों में संवारा जाएगा। चांदनी चौक देश की राजधानी दिल्ली का एकमात्र ऐसा बाजार होगा, जिसे पूरी तरह नॉन मोटराइज्ड किया जा रहा है। वहां सिर्फ रिक्शा चलेंगे। इसके अलावा वहां पैदल यात्रियों के लिए चलने की सुविधा होगी। न वहां कोई वाहन चलेगा और न ही वहां माल की लोडिंग-अनलोडिंग होगी। बाजार में बदलाव किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकारी नोडल एजेंसी शाहजहानाबाद रि डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एसआरडीसी) ने संबंधित विभागों के आला अफसरों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की है। बाजार में कुछ बदलाव होगा, जिसमें सेंट्रल वर्ज को चौड़ा करने के अलावा सड़क का नया निर्माण भी शामिल है। ऐसे में चांदनी चौक आने वाले पर्यटकों और खरीदारों को पैदल ही चांदनी चौक में घूमते हुए खरीदारी करनी होगी।
दरअसल, वर्ष 2016 में शाहजहानाबाद पुनर्विकास परियोजना की नींव रखी गई थी, लेकिन इसमें अब तक कुछ खास काम नहीं हुआ है। फतेहपुरी मस्जिद से लाल मंदिर तक बिजली के तारों को भूमिगत करने के लिए खुदाई की गई, लेकिन वह काम नहीं आई। इससे पहले वर्ष 2016 में भी चांदनी चौक में मोटर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली गई थी, लेकिन कुछ कारोबारी संगठनों और स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते वह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सलाह जारी करते हुए बताया कि एक दिसंबर से चांदनी चौक के पुनर्विकास का कार्य शुरू होगा। लाल किला से फतेहपुरी मस्जिद तक मार्ग पर कार्य होगा। दिगंबर जैन मंदिर से मस्जिद तक यातायात डायवर्जन किया जाएगा। पुलिस ने चांदनी चौक आने वाले लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग सार्वजनिक यातायात साधनों का ही इस्तेमाल करें। वाहनों की पार्किंग को लेकर पुलिस ने दंगल मैदान, परेड ग्राउंड, चर्च मिशन रोड, बाग दीवार, जगत सिनेमा, मुर्गा मार्केट, जामा मस्जिद, पुराना दिल्ली रेलवे स्टेशन, भागीरथ पैलेस, राधा मोहन क्लब और एएसआई पार्किंग में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन मार्गों का जनता कर सकती है उपयोग
दिल्ली पुलिस के अनुसार, चांदनी चौक का पुनर्विकास कार्य शुरू होने के कारण जनता अन्य मार्गों का इस्तेमाल कर सकती है। आने-जाने के लिए नेताजी सुभाष मार्ग-श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, एचसी सेन मार्ग-चर्च मिशन रोड, फतेहपुरी-खारी बावली, नया बाजार, नई सड़क, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed