{"_id":"5c01e41cbdec2241805773dc","slug":"154362784818-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%दो स्क्रैप व्यापारियों को फर्जी एनकाउंटर में जेल भेजा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%दो स्क्रैप व्यापारियों को फर्जी एनकाउंटर में जेल भेजा’
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन: संशोधित : कोट जोड़ा गया है।
--
संशोधित
व्यापार का नाम आसिफ से आशिक किया गया है।
--
फोटो
--
‘दो स्क्रैप व्यापारियों को फर्जी एनकाउंटर में जेल भेजा’
- सपा नेताओं ने दादरी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- बोले, व्यापारियों को दुकान से उठाकर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सपा नेताओं ने दादरी पुलिस पर सिकंद्राबाद निवासी दो स्क्रैप व्यापारियों को रामपुर जागीर स्थित दुकान से उठाकर फर्जी मुठभेड़ में जेल भेजने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके पास 12 नवंबर को स्क्रैप व्यापारियों को दुकान से उठाकर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है।
सपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने आरोप लगाया कि सादी वर्दी में पुलिसकर्मी ने कबाड़ का काम करने वाले सिकंद्राबाद निवासी इरफान व आशिक को दादरी स्थित एक फैक्ट्री में बंद रखकर छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर पर मुठभेड़ दिखाकर उन्हेें जेल भेज दिया गया। सपा नेताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और दोनों व्यापारियों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की है। ऐसा नहीं करने की सूरत में 4 दिसंबर को दादरी कोतवाली पर सपा नेता धरना-प्रदर्शन करेंगे।
राजकुमार भाटी ने बताया ग्रेटर नोएडा के रामपुर जागीर बाजार में सिकंद्राबाद निवासी इरफान व आशिक की दुकान है। दोनों चचेरे भाई हैं। 12 नवंबर को दोनों दुकान पर थे। दोपहर करीब 1 बजे सादी वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों को अपने साथ लेकर चले गए। वहां पर लगे सीसीटीवी में ये घटनाक्र्रम कैद है। आरोप है, कि दोनों को पुलिस ने दादरी स्थित एक फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखा। उस दौरान फैक्ट्री में इरफान व आशिक के रिश्तेदार जुल्फिकार भी वहां पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों भाइयों के 62 हजार रुपये और बाइक छीन ली। एक दिन बाद 13 नवंबर को लुहारली गेट के पास मुठभेड़ दिखाकर दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले की शिकायत एसएसपी व जिलाधिकारी से की गई। लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान वीरेंद्र खारी, इस्तकार राव, बचन भाटी, जुल्फीकार मलिक, विक्रम सिंह प्रधान, रामटेक कटारिया, अनूप तिवारी, नसीरुद्दीन मलिक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
डेढ़ वर्ष में हुए सभी मुठभेड़ की हो जांच
पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र भाटी व वरिष्ठ नेता नरेंद्र नागर ने आरोप लगाया कि अपनी पीठ थपथपाने के लिए पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है। सपा नेताओं ने पिछले डेढ़ वर्ष में हुई सभी मुठभेड़ की जांच कराने की मांग की है।
कोट
इस संबंध में अब तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर, कोई मामले में शिकायत देता है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। - विनीत जायसवाल, एसपी देहात।