फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जेवर एयरपोर्ट------- सोमवार को लग सकती है बिड डॉक्यूमेंट पर मुहर

जेवर एयरपोर्ट------- सोमवार को लग सकती है बिड डॉक्यूमेंट पर मुहर

Sat, 01 Dec 2018 07:03 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट------- सोमवार को लग सकती है बिड डॉक्यूमेंट पर मुहर
जेवर एयरपोर्ट
विज्ञापन

--

सोमवार को लग सकती है बिड डॉक्यूमेंट पर मुहर
- केंद्र सरकार से मंजूरी लेकर 25 दिसंबर को टेंडर जारी करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
जेवर एयरपोर्ट के बिड डॉक्यूमेंट पर सोमवार को मुहर लग सकती है। उसके बाद केंद्र सरकार से मंजूरी लेकर 25 दिसंबर को ग्लोबल टेंडर निकालने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक इस बार सोमवार को हो रही कैबिनेट की बैठक में जेवर एयरपोर्ट के बिड डॉक्यूमेंट को मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक के प्रस्ताव में इसे शामिल किया गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही बिड डॉक्यूमेंट को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर पीएमओ की भी नजर है। ऐसे में केंद्र सरकार से भी इसे शीघ्र मंजूरी मिल सकती है। उसके बाद टेंडर जारी किया जाएगा। आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर इसका टेंडर जारी हो सकता है। हालांकि टेंडर तब खुलेगा, जब एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित कुल जमीन में से 80 फीसदी अधिग्रहित हो जाएगी। सूत्र बताते हैं, कि जनवरी के अंत में इसका शिलान्यास हो सकता है। वहीं, डीएम की तरफ से गठित समिति ने संपत्ति के मूल्यांकन व विस्थापन की रिपोर्ट तैयार कर ली है। ऐसे में जमीन का अधिग्रहण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed