{"_id":"5bf74f7ebdec2241cd16b680","slug":"154293444518-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में निकाले जा सकते हैं टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में निकाले जा सकते हैं टेंडर
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट : दिसंबर के पहले सप्ताह में निकलेंगे टेंडर
यमुना प्राधिकरण ने निविदा और समझौता प्रपत्र शासन को सौंपे
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट निर्माण के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में टेंडर निकाले जा सकते हैं। निविदा और समझौता प्रपत्र तैयार कर यमुना प्राधिकरण ने शासन को सौंप दिया हैं। शासन के परीक्षण के बाद इसे पीएमआईसी (प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एंड इंप्लिमेंट कमेटी) और नियाल (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) की बैठक में रखा जाएगा। दोनों बैठक 26 नवंबर को लखनऊ में होगी।
यमुना प्राधिकरण ने निर्माण कंपनी के साथ होने वाले समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है। यह सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी से बनवाया गया है। नीति आयोग द्वारा तैयार मॉडल को इसमें आधार बनाया गया है। ताकि किसी तरह की कमी नहीं रह जाए। दोनों प्रपत्र तैयार कर पिछले सप्ताह शासन को सौंप दिए गए हैं। अब सरकार इनका विधिक व वित्तीय परीक्षण कराएगी। बैठक में मुख्य सचिव, तीनों प्राधिकरणों के सीईओ, सभी प्रमुख सचिव भी मौजूद होंगे। पीएमआईसी से पास होने के बाद इसे नियाल की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद प्रदेश सरकार इसे केंद्र को भेजेगी। इसके बाद ग्लोबल टेंडर (वैश्विक निविदा) निकाल दी जाएगी।
निविदा और समझौता प्रपत्र तैयार कर शासन को सौंप दिए गए हैं। अब नियाल व पीएमआईसी की बैठक में इसे रखा जाएगा।
डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, नियाल