फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सड़क हादसे में स्कूटी सवार कारोबारी की मौत, बेटा घायल

सड़क हादसे में स्कूटी सवार कारोबारी की मौत, बेटा घायल

Sat, 17 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में स्कूटी सवार कारोबारी की मौत, बेटा घायल
दुर्घटना में स्कूटी सवार कारोबारी की मौत
विज्ञापन

दूसरी स्कूटी के टक्कर मारने के बाद कार ने कुचला, नाबालिग बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में सड़क हादसे में स्कूटी सवार कारोबारी राकेश गुलाटी (48)की मौत हो गयी जबकि उसका नाबालिग बेटा हार्दिक गुलाटी (17) गंभीर घायल है। बाप-बेटे की स्कूटी में एक दूसरी स्कूटी ने टक्कर मार दी थी। इससे पिता-पुत्र नीचे गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया।

पुलिस के अनुसार, ओल्ड गुप्ता कालोनी विजय नगर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने वाले राकेश का अपना कारोबार था। हार्दिक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह पिता के साथ स्कूटी से मोती नगर मेट्रो स्टेशन जा रहा था। नेपाली बस्ती नाले के पास एक स्कूटी सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र नीचे गिर गए। उनके संभलने से पहले ही पीछे से आ रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि पिता-पुत्र ने घटना के समय हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से दूसरी स्कूटी और कार की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed