फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुरानी दवाओं की बिक्री पर रोक संबंधी याचिका पर जवाब तलब

पुरानी दवाओं की बिक्री पर रोक संबंधी याचिका पर जवाब तलब

Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुरानी दवाओं की बिक्री पर रोक संबंधी याचिका पर जवाब तलब
पुरानी दवाओं की बिक्री पर रोक
विज्ञापन

संबंधी याचिका पर जवाब तलब
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और ड्रग कंट्रोलर को नोटिस किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो,
नई दिल्ली। राजधानी में पुरानी दवाओं की बाजार में बिक्री रोकने की व्यवस्था करने के लिए दायर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से जवाब मांगा है। जनहित याचिका में कहा गया है कि जिन दवाओं की मियाद खत्म हो चुकी है उन्हें भी दोबारा स्टांप लगाकर बाजार में बेचा जा रहा है।
मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वीके राव की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर चार सप्ताह के भीतर संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। याचिका पर आगे सुनवाई के लिए 11 मार्च की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

जनहित याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता अमित साहनी का आरोप है कि पुरानी दवाओं को पैकिंग पर कीमत और मियाद की फर्जी स्टांप लगाकर बेचा जा रहा है। इस गोरखधंधे में लगे लोग दवा के लिफाफे से उसके निर्माण की तिथि और मूल्य को स्प्रिट से मिटा देते हैं और उस पर नए तारीख डालकर काफी कीमत पर बाजार में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में कहा गया है कि ऐसी दवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और साथ ही लोगों के धन की लूट है। इसके लिए पुरानी दवा दुकानों से खरीदी जाती है। इसके बाद पैकिंग में बदलाव कर दोबारा बेच दी जाती है। इस धंधे में माफिया के साथ दुकानदार और दवाओं की जांच करने वाले लिप्त होते हैं। यह गोरखधंधा बड़े स्तर पर चल रहा है और इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। पश्चिम बंगाल और बिहार पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस ने छापा मारकर इस तरह की दवा काफी मात्रा में जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed