{"_id":"5bedbfbfbdec2269612ad61e","slug":"15423078268-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्रसंघ के तीन पदाधिकारियों ने नोटिस पर कमेटी को दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व छात्रसंघ के तीन पदाधिकारियों ने नोटिस पर कमेटी को दिया जवाब
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व छात्रसंघ के 3 पदाधिकारियों ने नोटिस पर कमेटी को दिया जवाब
- जेएनयू की एसी बैठक में पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव पर शोर व हंगामे का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में एक बार फिर पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच विवाद बढ़ गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 18 मई की एग्जीक्यूटिव काउंसिल बैठक में हंगामा करने पर पूर्व चार छात्रसंघ पदाधिकारियों में से तीन ने कमेटी के समक्ष पेश होकर अपना जवाब दे दिया है। पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना है कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमारी कोई गलती नहीं है। विवि प्रबंधन जानबूझकर परेशान कर रहा है
जेएनयू प्रबंधन ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गीता कुमारी, उपाध्यक्ष सिमोन जोया खान, महासचिव दुग्गिराला श्रीकृष्ण और संयुक्त सचिव शुभांशु सिंह को नोटिस भेजा था। इसमें 18 मई 2018 को आयोजित एग्जीक्यूटिव काउंसिल बैठक में हंगामा और शोर मचाने पर स्पष्टीकरण मांगा था। काउंसिल बैठक में कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार समेत अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। शोर और हंगामे के कारण काउंसिल बैठक में बाधा उत्पन्न हुई।
विवि प्रबंधन के नोटिस पर बृहस्पतिवार को पूर्व अध्यक्ष गीता कुमारी, उपाध्यक्ष सिमोन जोया खान व महासचिव दुग्गिराला श्रीकृष्ण कमेटी के समक्ष पेश हुए। हालांकि पूर्व संयुक्त सचिव शुभांशु सिंह गैरहाजिर रहे। क्योंकि वे छुट्टी पर है।
विज्ञापन
पूर्व उपाध्यक्ष सिमोन का कहना है कि वीडियो में कहीं भी हमारे चिल्लाने व हंगामा की आवाज नहीं आ रही है। इसके बाद भी हमें परेशान करने के लिए विवि प्रबंधन नोटिस भेजकर परेशान कर रहा है। गौरतलब है कि इसी काउंसिल बैठक में हंगामे व शोर के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रसंघ को आगामी बैठक से निष्कासित कर दिया है। इसी के कारण नए छात्रसंघ पदाधिकारी भी काउंसिल बैठक में भाग नहीं ले पा रहे हैं।