{"_id":"5bedbfadbdec22693c1043bb","slug":"15423078081-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी रेगुलेशन पास कराने के लिए एसी व ईसी की बैठक जल्द बुलाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी रेगुलेशन पास कराने के लिए एसी व ईसी की बैठक जल्द बुलाई जाए
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी व ईसी की बैैठक जल्द कराने की मांग
- यूूूजीसी रेगुलेशन 2018 को लागू करने के लिए कुलपति को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यूजीसी रेगुलेशन को लेकर बनी कमेटी की सिफारिशों को ऑर्डिनेंस बनाकर लागू कराए जाने के लिए जल्द विद्वत परिषद व कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाए जाने की मांग उठने लगी है। इसके लिए विद्वत परिषद सदस्य प्रो हंसराज सुमन ने वाइस चांसलर प्रो योगेश त्यागी को पत्र लिखा है।
उल्लेखनीय है कि यूजीसी रेगुलेशन 2018 के संशोधन और नियमन के लिए बनी दिल्ली विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय कमेटी ने बैठकों के बाद कई सिफारिशें की थी। जिसमें तदर्थ महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश दिए जाने की भी सिफारिश शामिल थी। बीते माह ही कमेटी की बैठकें खत्म हुई है। अब तक इनके लिए एकेडेमिक काउंसिल (विद्धत परिषद) व एग्जीक्यूटिव काउंसिल (कार्यकारी परिषद) की बैठक नहीं बुलाई गई। यूजीसी रेगुलेशन कमेटी के सदस्य प्रो हंसराज ने विद्वत परिषद, कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है।
प्रो सुमन ने पत्र में दिसंबर के अंत तक नियुक्तियों व पदोन्नति संबंधी अध्यादेश लाने की मांग करते हुए कहा है कि यदि दिसंबर माह में अध्यादेश आ जाता है तो आने वाले वर्ष के शुरुआती महीनों में लंबे समय से रुके नियुक्ति व पदोन्नति संबंधी प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी।