{"_id":"5bec6114bdec22694424127e","slug":"15422180552-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से भिड़ी बहादुर युवती, धक्का देकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों से भिड़ी बहादुर युवती, धक्का देकर भागे
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: बदमाशों से भिड़ी बहादुर युवती, धक्का देकर भागे
काले रंग की पल्सर सवार बदमाशों ने 24 घंटे में की ताबड़तोड़ सात वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में 24 घंटे में सात ताबड़तोड़ मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार रात सात बजे से लेकर आठ बजे के बीच काले रंग की पल्सर सवार दो बदमाशों ने एक के बाद एक दो युवती व पुरुषों के मोबाइल लूट लिए। वहीं, एक युवती बदमाशों से भिड़ गई। युवती ने एक बदमाश के कपड़े पकड़ लिए और कुछ देर दौड़ी, लेकिन बदमाश ने युवती को धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान यहां से गुजर रहे लोगों ने भी युवती की मदद नहीं की।
पीड़ितों के मुताबिक, चौथी घटना बुधवार शाम सात बजे बीटा-दो सेक्टर में निजी विवि के प्रोफेसर राजकुमार के साथ हुई। उन्होंने बताया कि वह मदर डेयरी के पास दोस्त से मिलने जा रहे थे तभी बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पांचवीं घटना, डेल्टा-1 सेक्टर निवासी विप्रो कंपनी की कर्मचारी हिना ठाकुर से कान्हा रेस्टोरेंट के पास हुई। यहां बदमाशों ने हिना से मोबाइल लूट लिया। छठी घटना में बीटा-2 निवासी छात्र शिवम तोमर से बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। सातवीं घटना में निजी कंपनी की कर्मचारी सपना से अल्फा कमर्शियल बेल्ट में पैदल जाते समय बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़िता ने एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे धक्का देकर भाग गए।