फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 नवंबर को जिले में 22 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा

18 नवंबर को जिले में 22 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा

Wed, 14 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
18 नवंबर को जिले में 22 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा
फोटो
विज्ञापन

---

जिले में 18700 परीक्षार्थी देंगे यूपीटीईटी
- 18 नवंबर को पहली पाली में 22 और दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। रविवार 18 नवंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2018 में जिले में 18700 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में पहली पाली में 22 केंद्रों पर और दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक परीक्षा होगी। पहली पाली में 11 हजार व दूसरी पाली में 7700 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट 17 नवंबर को अपने केंद्र पर अपने अधीनस्थ स्टाफ व केंद्र व्यवस्थापक तथा पर्यवेक्षकों के साथ तैयारियों के संबंध में बैठक करेंगे। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट 18 नवंबर को सुबह 6.30 बजे कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर अपने केंद्र से संबंधित प्रश्न पत्रों का बंडल प्राप्त करते हुए अपने केंद्र के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, उपजिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर पीएल मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल घड़ी रखने की होगी व्यवस्था
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बच्चों के सामान, मोबाइल, घड़ी आदि रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी बच्चे को कठिनाई का सामना ना करना पड़े। निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत सभी परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश कराने की जिम्मेदारी सभी केंद्र व्यवस्थापक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed