{"_id":"5bea19aebdec226997414212","slug":"15420686066-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीमॉडल कनेक्टीविटी पर दो कंपनियों ने दिए प्रस्तुतिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीमॉडल कनेक्टीविटी पर दो कंपनियों ने दिए प्रस्तुतिकरण
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट
--
मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर दो कंपनियों ने दिए प्रस्तुतिकरण
ग्रेटर नोएडा। जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी का खाका खींचने के लिए यीडा ने टेंडर निकाले थे, जिसमें तीन कंपनियों ने आवेदन किए हैं। उनमें से सोमवार को दो कंपनियों ने जाइनो कैपिटल और एल एंड टी ने प्रेजेंटेशन दिया। राइट्स ने भी आवेदन किए हैं, लेकिन सोमवार को फाइनेंशियल बिड और प्रस्तुतिकरण की तिथि की जानकारी न होने से वह शामिल न हो सकी। यीडा ने राइट्स को बृहस्पतिवार को प्रस्तुतिकरण देने को कहा है। उसके तुरंत बाद फाइनेंशियल बिड खुलेगी, जिसमें से किसी एक कंपनी का चयन कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यह कंपनी मुख्य रूप से तीन रास्तों पर विकल्प बताएगी। पहला, जेवर एयरपोर्ट से आईजीआई को कैसे कनेक्ट किया जाए। दूसरा, दिल्ली के अन्य क्षेत्रों को जेवर से कैसे जोड़ा जाए और तीसरा उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों को जेवर एयरपोर्ट से जोडने का क्या विकल्प हो सकता है। इस पर रिपोर्ट बनाने के लिए 45 दिन का समय दिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर काम शुरू होगा। ब्यूरो