फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध हैं-जैक डोरसी

फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध हैं-जैक डोरसी

Tue, 13 Nov 2018 05:50 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने को  प्रतिबद्ध हैं-जैक डोरसी
फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध हैं : जैक डोरसी
विज्ञापन

- आईआईटी दिल्ली में विद्यार्थियों से हुए रू-ब-रू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारत दौरे पर आए सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध हैं। आईआईटी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोरसी ने यह बातें कहीं। डोरसी सोशल मीडिया साइट पर फैलते फर्जी संदेशों और सूचनाओं के प्रसार तथा इनमें कई बार कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होने की चिंताओं के बीच वह भारत आए हैं। उन्होंने कहा कि ट्विटर भारत को प्राथमिक बाजारों में से एक मानता है। ट्विटर पर भारत के कई नेता और अन्य लोग हैं जो कि चुनावों के समय स्थानीय लोगों और मतदाताओं के साथ संपर्क में रहने के लिए इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी खबर या गलत सूचना को किसी एक श्रेणी में वर्गीकृत करना बड़ी समस्या है।

भ्रामक संदेशों पर उन्होंने कहा कि यदि संदेश भ्रामक व फर्जी हो तो यह कंपनी को सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें अलग कर प्रसारित होने से रोका जाए। संदेश या सूचना जारी करने की मंशा को भी देखना होगा। यदि मंशा ठीक न हो तो उस संदेश को अलग करना होगा। उन्होंने कहा कि फर्जी संदेश बहुआयामी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed