{"_id":"5bea18b5bdec2269360cbb7f","slug":"154206835711-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल प्लाजा होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयल प्लाजा होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
रॉयल प्लाजा में लगी आग, होटल को कराया खाली
- फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने किया काबू, शार्ट सर्किट का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अशोक रोड पर स्थित रॉयल प्लाजा होटल में सोमवार सुबह आग लग गई। आग पहली मंजिल पर स्थित स्पॉ रूम में लगी थी। इसके चलते पूरे होटल को खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग का कारण बिजली के तारों में शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। कनॉट प्लेस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार रॉयल प्लाजा के स्पॉ रूम में आग लगने की सूचना सोमवार सुबह 11.46 बजे मिली। आग से लकड़ी का बना पूरा रूम जल गया था। रूम से धुआं उठता देखते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दौरान होटल में करीब 250 से 300 मेहमान थे। उन्हें बाहर कर होटल को खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग स्ट्रीम से नहाने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। कनॉट प्लेस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।