फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के कार्यालय पर डीटीसी कर्मचारियों ने किया हंगामा

रिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के कार्यालय पर डीटीसी कर्मचारियों ने किया हंगामा

Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
रिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के कार्यालय पर डीटीसी कर्मचारियों ने किया हंगामा
परिवहन मंत्री के कार्यालय पर डीटीसी कर्मियों का हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । डीटीसी के अस्थायी कर्मचारी मांगों को लेकर रविवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मिलने नजफगढ़ स्थित कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद कर्मियों ने मंत्री के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। वहीं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सरकार के खिलाफ पोस्टर-बैनर के साथ नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार प्रेसवार्ता कर कहती है कि वे कर्मचारियों से मिलने के लिए तैयार है। वे काफी दिनों से सरकार से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रही। डीटीसी कांट्रैक्च्युअल इंपलाइज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि कर्मचारी पिछले 21 दिनों से मांगों को लेकर धरने पर हैं। सरकार ने मांगें पूरी करने के बजाय कर्मचारियों को काम से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाए बिना पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार उन्हें समान काम के लिए समान वेतन दे। डीटीसी में निजी बसों के लाने पर रोक लगाई जाए। काम से हटाए गए कर्मचारियों को काम पर वापस रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed