फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आप ने दक्षिणी दिल्ली में निकाली स्वाभिमान यात्रा

आप ने दक्षिणी दिल्ली में निकाली स्वाभिमान यात्रा

Mon, 29 Oct 2018 06:12 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
आप ने दक्षिणी दिल्ली में निकाली स्वाभिमान यात्रा
आप ने दक्षिणी दिल्ली में निकाली स्वाभिमान यात्रा
विज्ञापन

-उत्तर भारतीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है आप: राघव चड्ढा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली में उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया। रैली बदरपुर से शुरू हुई व छत्तरपुर विधान सभा में शिवालय चौपाल, छत्तरपुर मंदिर के पास समाप्त हुई। राज्यसभा सांसद संजय सिंह व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा प्रभारी राघव चड्ढा ने रैली का प्रतिनिधित्व किया। इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि अपने ही देश में हमें अपने ही स्वाभिमान के लिए रैली निकालनी पड़ रही है। क्या यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देश को बांटने के लिए धर्म, जाति, प्रान्त के नाम पर विवाद खड़े किए है। उत्तर भारतीयों के खिलाफ गुजरात और महाराष्ट्र के भाजपा शासित राज्यों में हिंसा सामने आई हैं। जाति और सांप्रदायिक पूर्वाग्रह को बढ़ावा देने में भाजपा का कोई मिशाल नहीं है। आम आदमी पार्टी उत्तर भारतीय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। रैली में दिल्ली के विधायक नरेश यादव, नारायण दत्त शर्मा, सहीराम, अजय दत्त, अवतार सिंह, दिनेश मोहनिया, प्रकाश जारवाल, भावना गौर समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा को रस्ते में समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


सत्ता के लिए देश को तोड़ने की राजनीति कर रहे केजरीवाल: बिधुड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के उत्तर भारत स्वाभिमान यात्रा को देश में फूट डालने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फूट की राजनीति को हवा दे रहे हैं। आज जब देश प्रगति के रास्ते पर है तो आप दिल्ली में रहने वाले दूसरे प्रांतों के लोगों में असुरक्षा की भावना को बढ़ाने का काम कर रही हैं। इस तरह की नौटंकी करके केजरीवाल क्या हासिल करना चाहते हैं। अगर उन्हें सही में उत्तर भारतीयों स्वाभिमान की चिंता है तो ऐसी रैलियां महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, उत्तर पूर्वी और पूर्वी राज्यों में करें। दिल्ली में तो वैसे भी हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर व उत्तर भारतीय प्रांतों के लोग भाइचारे के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed