{"_id":"5bcfba71bdec22693b0234c2","slug":"154034030210-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के मुख्यमंत्री की मूर्खता के कारण जनता परेशान:मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के मुख्यमंत्री की मूर्खता के कारण जनता परेशान:मनोज तिवारी
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के कारण जनता को
नुकसान : मनोज तिवारी
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती पर मुख्यमंत्री की चुप्पी दिल्ली की जनता को नुकसान पहुंचा रही है। दिल्ली में पेट्रोल 81.44 रुपये प्रति लीटर है, जबकि नोएडा में 78.87 रुपये और गुरुग्राम में 79.94 रुपये। यानी दिल्ली से नोएडा में पेट्रोल 2.57 रुपये और गुरूग्राम में 1.50 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण दिल्ली के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है। लोग दिल्ली छोड़कर पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल-डीजल भरवाने को मजबूर है। पड़ोसी राज्यों से यूरो-4 गुणवत्ता का पेट्रोल खरीदने के कारण दिल्ली का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। मुख्यमंत्री चंदे का नाटक छोड़कर जनता के हित में काम करने पर ध्यान दें।
ओपन जिम का निर्माण शुरू
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शाहदरा के लोनी रोड स्थित जीडी राठी मिल की डीडीए भूमि पर ओपन एयर जिम के निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं तो बनीं और उनके लिए जमीनें भी आरक्षित की गईं, लेकिन कमजोर इच्छाशक्ति, लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते ये परवान नहीं चढ़ सकीं। हमारे पारदर्शी प्रयास और डीडीए के अधिकारियों के सहयोग से ऐसी कई योजनाओं पर इस संसदीय क्षेत्र में काम चल रहा है और कई योजनाएं जनता को समर्पित होने के लिए तैयार हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्वी दिल्ली एमसीडी स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, मीडिया विभाग के सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
विवेक गुप्ता व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से विवेक गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल ने उनका अभिनंदन किया। विवेक गुप्ता पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं।