फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली के एक स्कूल को बीच सत्र में बंद करने का आदेश

दिल्ली के एक स्कूल को बीच सत्र में बंद करने का आदेश

Wed, 24 Oct 2018 05:48 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के एक स्कूल को बीच सत्र में बंद करने का आदेश
दिल्ली के एक स्कूल को बीच सत्र में बंद करने का आदेश
विज्ञापन


- शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश दिया गया
- दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने बुद्ध विहार में दसवीं तक चलने वाले नवदुर्गा आदर्श विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया है। आरोप है कि इसमें दूसरे स्कूल के छात्रों का पंजीकरण किया गया है। शिक्षा सत्र के बीच में स्कूल को बंद करने के आदेश पर दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि निदेशालय के इस आदेश से लगभग 820 बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। निदेशालय की ओर से यह आदेश अगस्त मेें दिया गया था।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से दसवीं तक संबद्ध यह स्कूल 1995 से चल रहा है। जांच में निदेशालय का पता चला है कि स्कूल प्रबंधन दूसरे स्कूल के बच्चों का अपने यहां पंजीकरण किया हुआ था। एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.सी जैन ने कहा कि इस तरह के फैसला लेने से पहले गरीब बच्चों के हितों का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने सरकार से इस आदेश को वापस लेने का आग्रह किया है। आर.सी जैन का कहना है कि सरकार के इस आदेश के खिलाफ अभिभावकों के साथ शिक्षा निदेशालय, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। स्कूल प्रबंधकों की गलती की सजा बच्चों को क्यों दी जा रही है। स्कूल में कुल 820 बच्चों में से 25 बच्चे ईडब्लयूएस श्रेणी के हैं।
विज्ञापन

----

डीयू दीक्षांत समारोह की तिथि में बदलाव
-दीक्षांत समारोह अब 19 नवंबर को होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के 95वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के साथ 17 नवंबर को होने वाला दीक्षांत समारोह अब 19 को होगा। प्रशासन ने यह बदलाव तकनीकी कारणों से किया है। डीयू इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस समारोह में वर्ष 2017 में पीएचडी, डीएम, एमसीएच समेत अन्य कोर्सेज को उत्तीर्ण कर चुके छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। पीएचडी की डिग्री लगभग 600 छात्रों को प्रदान की जाएगी। समारोह में 170 मेडल व पुरस्कार प्रदान कि जाएंगे। समारोह केलिए मुख्य अतिथि के नाम को भी फाइनल कर लिया गया है लेकिन सुरक्षा कारणों की दृष्टि से अभी मुख्य अतिथि केनाम का खुलासा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed