फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली सरकार ने आबोहवा साफ रखने को कसी कमर

दिल्ली सरकार ने आबोहवा साफ रखने के लिए कसी कमर

Wed, 24 Oct 2018 05:48 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने आबोहवा साफ रखने को कसी कमर

नई दिल्ली। आबोहवा साफ करने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कसकर तैयार है। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने सभी एजेंसियों को आदेश दिया है कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिये युद्ध स्तर पर काम करें। खास एहतियात हवा की गुणवत्ता बेहद खराब और खतरनाक स्तर तक पहुंचने को लेकर बरतनी है। हुसैन ने मंगलवार शाम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) को लागू करने के लिए अलग-अलग एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह बात कही। बैठक में मुख्य सचिव के साथ तीनों एमसीडी के कमिश्नर, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, परिवहन, ऊर्जा, उद्योग विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


तीनों कमिश्नर ने बताया कि धूल के छोटे कणों को हवा में जाने से रोकने के लिए सभी सड़कों की नियमित तौर पर मैकेनिकल स्वीपिंग हो रही है। तीनों एमीडीसी को निर्देश दिया गया कि सड़क के किनारे रखे जाने वाले बिल्डिंग मेटेरियल को ढककर रखना सुनिश्चित कराएं। निर्माण के दौरान मानकों का पालन हो। बैठक में तय किया गया कि हर जिले में दो टीमों को गठन हो। इसमें राजस्व विभाग, संबंधित नगर निगम व सिविल डिफेंस के अधिकारी होंगे। इनकी जिम्मेदारी अपने क्षेत्राधिकार में होने वाली निर्माण से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखना है। कोई गड़बड़ी मिलती है तो दंडात्मक कार्रवाई होगी। धूल के कणों की रोकथाम से जुड़े मानकों का दिल्ली मेट्रो, एमसीडी व पीडब्ल्यूडी को कड़ाई से पालन करना है।
विज्ञापन


उद्योग विभाग और डीएसआईआईडीसी को निर्देश दिया गया कि खासतौर से नरेला व बवाना में औद्योगिक कचरे के निपटान का उचित प्रबंध करें। परिवहन विभाग ने बताया कि वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को जब्त करने और प्रदूषण प्रमाण पत्र न लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने बताया कि दूसरे राज्यों के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। मंत्री ने वायु प्रदूषण की जांच के लिए ठोस योजना की जरूरत बताई। उन्होंने तीनों कमिश्नर को खुले में कूड़ा जलाने पर पाबंदी लगाने, पीडब्ल्यूडी व अग्निशमन विभाग से पानी का छिड़काव कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed