फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दीपावली से पहले मिल सकती है एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की अनुमति

दीपावली से पहले मिल सकती है एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की अनुमति

Wed, 24 Oct 2018 04:52 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
दीपावली से पहले मिल सकती है एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की अनुमति
हेडिंग: नोएडा एयरपोर्ट : दिवाली से पहले मिलेगी भूमि अधिग्रहण की अनुमति
विज्ञापन

प्रस्ताव के परीक्षण के लिए प्राधिकरण-प्रशासन के अधिकारियों की टीम जाएगी लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए दिवाली से पहले भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण और जिला गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के अधिकारियों की टीम प्रस्ताव के परीक्षण के लिए लखनऊ रवाना होगी।
एयरपोर्ट के लिए अब तक 72 फीसदी से अधिक किसानों की सहमति मिल चुकी है। इसी के मद्देनजर सप्ताह पूर्व शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया था। पहले फेज में एयरपोर्ट के लिए पांच गांवों को विस्थापित किया जाना है। अब भूमि अधिग्रहण (धारा-11) के लिए शासन से मंजूरी आनी है जिसके लिए शासन की ओर से अलग-अलग विभागों की ओर से प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से परीक्षण के लिए अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है जिसमें भूमि अधिग्रहण से संबधित जानकारी दी जानी है। प्रस्ताव में कोई बड़ी रुकावट न होने से कुछ दिनों में हरी झंडी मिल सकती है। इसके बाद से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

चार हजार करोड़ का आएगा खर्च
एयरपोर्ट की भूमि अधिग्रहण के लिए करीब चार हजार करोड़ रुपये का खर्च आने का आकलन एक कंपनी की ओर से किया गया है। एयरपोर्ट के लिए जहां 15 सौ करोड़ रुपये प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने हैं। वहीं, प्राधिकरण की ओर से भी करीब 1500 करोड़ रुपये की राशि दी जानी है। जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण एयरपोर्ट के लिए पांच-पांच सौ करोड़ रुपये मुहैया कराएगा। अभी तक शासन की ओर से जिला प्रशासन के पास अधिग्रहण के लिए 10 फीसदी अर्जन के लिए 240 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed