{"_id":"5bc53ba1bdec22694623c9a2","slug":"153965248318-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक केंद्र की जमीन बेचे जाने की जांच को बनी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक केंद्र की जमीन बेचे जाने की जांच को बनी कमेटी
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-------
सामुदायिक केंद्र की जमीन बेचे जाने की जांच को बनी कमेटी
- एसीईओ ने धरने पर बैठे गोल्फ लिंक के निवासियों से की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा के गोल्फ लिंक सोसायटी के निवासियों की मेहनत रंग लाई। प्राधिकरण ने सामुदायिक केंद्र की जमीन बेचे जाने के आरोपों की जांच के लिए कमेटी बना दी है। मामले में दो दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है साथ ही रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
गोल्फ लिंक ग्रेटर नोएडा की पुरानी आवासीय सोसायटियों में से एक है। सोसायटीवासियों का कहना है कि बिल्डर ने सोसायटी में सामुदायिक केंद्र बनाने का वादा किया था। उसके लिए 2833 वर्ग मीटर जमीन छोड़ी गई थी। अब तक बिल्डर ने सामुदायिक केंद्र नहीं बनाया है। उस जमीन को बिल्डर किसी और को व्यावसायिक गतिविधि के लिए बेच रहा है। यहां के निवासी सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग करते हुए जमीन बेचने का विरोध कर रहे हैं। बिल्डर व प्राधिकरण से कई बार शिकायत के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो निवासी प्राधिकरण के गेट पर धरने पर बैठ गए।
सोमवार को एसीईओ केके गुप्त ने इन लोगों से बात की और जांच के लिए कमेटी बनाने व दो दिन में रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस कमेटी में बिल्डर, प्लानिंग, प्रोजेक्ट व उद्यान विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं। हालांकि निवासियों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। दूसरी तरफ इसी सोसायटी के कुछ लोगों ने एनपीसीएल के दफ्तर पर जाकर सिंगल प्वाइंट कनेक्शन न देने पर नाराजगी जताई। एनपीसीएल के जीएम सारनाथ गांगुली ने प्राधिकरण के कागजी कार्रवाई पूरी कर सिंगल प्वाइंट कनेक्शन जल्द देने का आश्वासन दिया।