फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कट गई शूपर्णखा की नाक, जनकपुत्री का रावण ने कर लिया हरण

कट गई शूपर्णखा की नाक, जनकपुत्री का रावण ने कर लिया हरण

Tue, 16 Oct 2018 04:32 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
कट गई शूपर्णखा की नाक, जनकपुत्री का रावण ने कर लिया हरण
पुन: संशोधित...शूर्पणखा के नाम में बदलाव किया है
विज्ञापन


कट गई शूर्पणखा की नाक, जनकपुत्री का रावण ने किया हरण
या
कहीं हुआ सीता हरण तो कहीं मिले श्रीराम और हनुमान

- दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रामलीला का छठवें दिन मंचन जारी
- 10 अक्तूबर से शुरू हुई रामलीलाओं में 19 को होगा रावण दहन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भगवान श्रीराम की छवि पर मोहित लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा को लक्ष्मण के हाथों अपनी नाक और कान कटवाने पड़े। सोमवार को छठवें दिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चल रही रामलीलाओं में शूर्पणखा की नाक कान कटने के बाद सीता हरण की लीला का मंचन हुआ। शास्त्री नगर स्थित श्री रघुनाथ संस्कार रामलीला कमेटी के प्रधान समाजसेवी मनोज जिंदल ने बताया कि उनके यहां लीला में मामा मारीच का वध हुआ। वहीं, शूर्पणखा-लक्ष्मण संवाद का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। उधर, पीतमपुरा के डीडीए ग्राउंड स्थित श्री केशव रामलीला कमेटी की लीला में जटायु उद्धार, शबरी मिलन का मंचन हुआ। भक्त राम-शबरी मिलन के दौरान मंत्रमुग्ध हो गए। इसके पश्चात उन्होंने प्रभु श्रीराम के जयकारे भी लगाए।

- उपराष्ट्रपति करेंगे राजतिलक, सोनिया-राहुल होंगे दशहरे के प्रत्यक्षदर्शी
लालकिले पर वर्षों से चली आ रही नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी की लीला में अबकी बार 20 अक्तूबर को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। वहीं, 19 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी लालकिला स्थित रामलीला पहुंच भगवान श्रीराम और लंकापति के युद्ध के साक्षात प्रत्यक्षदर्शी होंगे। ये जानकारी देते हुए कमेटी के प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि सोमवार को उनके यहां श्रीराम-भरत मिलाप का मंचन हुआ। मंगलवार को उनके यहां सीता की खोज, अशोक वाटिका में रावण-सीता संवाद का मंचन होगा।
विज्ञापन


- भगवान श्रीराम से मिले वीर हनुमान
दिल्ली कैंट की रामलीला में सोमवार को भगवान प्रभु श्रीराम से वीर हनुमान की भेंट होती है। मंच पर चारों ओर हनुमान के साथ वानरों की सेना होती है। प्रभु राम अपने परम भक्त हनुमान को गले लगाते हैं और उनसे संवाद करते हुए निहारते हैं। करीब 60 वर्षों से चली आ रही श्री रघुनंदन लीला समिति की लीला में भगवान श्रीराम और हनुमान की महाआरती भी हुई। पंडाल में मौजूद हजारों लोगों ने एक स्वर में आरती गाई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रदूषण से आजादी दिलाने की दी शिक्षा
इंद्रप्रस्थ स्थित श्री रामलीला कमेटी के मंच से भगवान श्रीराम ने लोगों से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील की। श्रीराम और भरत मिलाप मंचन के दौरान दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला मंचन के छठवें दिन दिल्ली के सभी व्यापारी नेताओं ने यहां पहुंच रामलीला का आनंद लिया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अलोक कुमार, भाजपा महामंत्री कुलजीत चहल भी यहां पहुंचे। सुरेश बिंदल ने बताया कि सोमवार को लीला में भरत द्वारा माता कैकेयी का परित्याग, चित्रकूट पर राम-भरत मिलन, शूर्पणखा के नाक-कान खंडित करने का मंचन हुआ।


- कल भगवान श्रीराम से मिलेंगे सुग्रीव
अशोक विहार फेज वन स्थित आदर्श रामलीला कमेटी की लीला में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भव्य लीला का मंचन संरक्षक मांगेराम गर्ग द्वारा पूजन के बाद शुरू हुआ। गणेश वंदना के बाद सीता हरण, शूर्पणखा अंग-भंग, शबरी मिलन की लीला का मंचन हुआ। व्यापारी नेता एवं सहप्रभारी नजफगढ़ जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश सतीश गर्ग ने बताया कि मंगलवार को उनके यहां राम-सुग्रीव मित्रता, अशोक वाटिका में सीता-हनुमान भेंट, लंका दहन की लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed